.
District Collector of Jalandhar, Varinder Kumar Sharma, is giving late night messages to the people of 25 lakh population of his city
आखिर क्या है उनको इसमें फायदा, पीटीबी न्यूज़ का यह सबसे बड़ा खुलासा, कर देगा आपको उजागर,
(पढ़ें और देखें पीटीबी न्यूज़ पर)
PTB City न्यूज़ जालंधर (एडिटर-इन-चीफ) राणा हिमाचल : पुरे विश्व में इस समय कोरोना वायरस जैसी सबसे खतरनाक महामारी से जहां हर देश जूझ रहा है वहीं भारत भी इस से अछूता नहीं है, ऐसे में देश के हर राज्य के मुख्यमंत्री व जिले के जिलाधीश अपनी-अपनी जिम्मेदारी निभाते हुए लोगों को बार-बार घरों में रहने के लिए कह रहे हैं ताकि इस गंभीर बीमारी की चपेट में कोई व्यक्ति ना आ जाये, जिस वजह से देश के प्रधानमंत्री ने बीते दिनों 21 दिनों के लिए लॉकडाउन करने का एलान किया था /
.वहीं अगर पंजाब की बात करें तो इस समय इस गंभीर बीमारी की चपेट में करीब 33 लोग आ चुके हैं और अभी तक 1 व्यक्ति की मौत हो चुकी है / अगर हम जालंधर की बात करें तो 4 लोग इस गंभीर बीमारी की चपेट में आ चुके हैं, अगर हम पंजाब के आंकड़ों की बात करें तो 722 के करीब कोरोना वायरस के संदिध लोगों का पता चल चूका है /
.ऐसे में जिला जालंधर के जिलाधीश वरिंदर कुमार शर्मा आखिर क्यों बार-बार वीडियो जारी कर लोगों को सतर्क रहने और घर से बाहर ना निकलने के लिए कह रहे हैं, क्योंकि वह आप सबकी भलाई चाहते हैं और वह नहीं चाहते की उनके अधीन आती 25 लाख आबादी वाले लोग इस गंभीर बीमारी की चपेट में आएं / जिलाधीश वरिंदर कुमार शर्मा लगातार सुबह से शाम तक जहां लोगों की समस्याओं को सुलझाने के लिए काम कर रहे हैं / जिलाधीश अपने परिवार से पुरे दिन में सिर्फ कुछ मिनट के लिए ही मिल पा रहे हैं / उनका भी तो मन करता होगा न अपने परिवार के साथ बैठें का, के नहीं, सोचो और समझो,
अगर हम बात करें तो देर रात रोजाना वह एक नया वीडियो जारी कर शहर की जनता को बार-बार घर से ना निकलने के लिए कह रहे हैं ताकि लोग इस गंभीर बीमारी की चपेट में ना आएं / एक तरफ हम यानि की पीटीबी न्यूज़ जिलाधीश के कार्यों की प्रशंसा करते हैं, वहीं उनको यह भी बताना चाहता है की ग्राउंड लेवल पर बहुत सी समस्याओं से लोगों को जूझना पड़ रहा है, जिन सुविधाओं को लेकर जिलाधीश ने अभी तक लोगों के लिए जो नंबर जारी करवाए हैं उनमें से ज्यादातर नंबर मिल ही नहीं रहे हैं /
.अगर हम दवाइयों की बात करें तो रोज जो लोग दवाई के बिना नहीं रह सकते उनको दवाइयां मिल ही नहीं रहीं हैं / यही नहीं सब्जी, राशन पहुंचने वालों के ज्यादातर नंबर अगर मिल रहे हैं तो उनका कहना है कि हमने सब्जी बेचना ही बंद कर दिया है / वहीं अगर सेवा अभियान से जुड़े लोगों व जिला प्रशासन, डॉक्टरों, मीडिया से जुड़े लगों को गाड़ी चलाने के लिए पेट्रोल-डीजल तो मिल रहा है लेकिन हवा भरवाने व पेंचर लगवाने के लिए कोई सहूलत नहीं मिल रही है / कुछ की कार की स्टपनी पेंचर है तो कुछ के दो-पहिया वाहन, जहां पर लोगों की भीड़ नहीं पड़ती और इक्का-दुक्का वाहन ही खड़े होते हैं /
.पीटीबी न्यूज़ उन लोगों को सेल्यूट करता है जो अपनी जान पर खेल कर आपकी सुरक्षा में लगे हैं जिनमें चाहे डॉक्टर हो, चाहे फल, सब्जी, दूध, दवाइयां, पेट्रोल पंप चलाने वाले चाहे, जिले के आला अधिकारी हों चाहे मीडिया कर्मीं जो आपको हर एक खबर आप तक पहुंचने का काम लगातार सड़कों पर निकलकर कर रहे हैं / वहीं पीटीबी न्यूज़ इन सभी से निवेदन करता है की आप सभी अपना भी उतना ही ध्यान रखें जितना आप लोगों को सतर्क रहने के लिए कह रहे हैं /
..
हमारे फेसबुक पेज www.facebook.com/ptbnewsonline/ को लाईक करें और अपने शहर और आसपास की खबरें देखें सबसे पहले,
WhatsApp पर न्यूज़ Updates पाने के लिए हमारे WhatsApp नंबर 9592825203 को अपने Mobile में Save करके हमारे नंबर को अपने किसी ग्रुप में एड कर लें ताकि आपको, आपके पारिवारिक सदस्यों को, आपके दोस्तों को भी अपने शहर और आसपास की खबरें अपडेट न्यूज़ मिल सकें /
District Collector of Jalandhar, Varinder Kumar Sharma, is giving late night messages to the people of 25 lakh population of his city

































