captain said on punjab high court s decision on school fees Punjab
(पढ़ें और देखें पीटीबी न्यूज़ पर)
PTB Big Political न्यूज़ चंडीगढ़ : पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिन्दर सिंह ने आज ऐलान किया कि हाईकोर्ट की तरफ से प्राईवेट स्कूलों को लॉकडाउन समय के लिए विद्यार्थियों से फीस लेने की मंजूरी देने के फैसले के खिलाफ पंजाब सरकार जल्द ही अपील करेगी /
.इस दौरान मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह ने यह भी कहा कि मेडिकल माहिरों की हरी झंडी मिलने तक स्कूलों को खोला नहीं जाएगा / उन्होंने कहा कि बच्चों की सेहत और सुरक्षा सबसे महत्वपूर्ण है / पटियाला में कुछ पेरेंट्स की तरफ से स्कूल खुलने के लिए किये रोष प्रदर्शन पर सवाल पूछे जाने पर कैप्टन अमरिन्दर सिंह ने अपनी वीडियो कान्फ़्रेंस में कहा कि वह बच्चों की सेहत के साथ किसी किस्म का समझौता नहीं करेंगे /
उन्होंने इस दौरान यह भी स्पष्ट किया कि वह तब तक स्कूल नहीं खोलेंगे जब तक इस मामले पर मैडीकल सलाह नहीं मिल जाती / लॉकडाउन के समय स्कूलों की तरफ से फीस लेने पर मुख्यमंत्री ने कहा कि उनकी सरकार ने प्राईवेट स्कूलों को जो समय नहीं पढ़ाया गया, उसकी कोई भी फीस नहीं लेने का सही फ़ैसला लिया था /
.उन्होंने कहा कि स्कूल बंद होने पर पेरेंट्स के पास से फीस लेना गलत है / उन्होंने कहा कि इस मामले पर राज्य सरकार की तरफ से हाईकोर्ट के फैसले खिलाफ जल्द ही रिव्यु पैटीशिन डाली जाएगी /
..
हमारे फेसबुक पेज www.facebook.com/ptbnewsonline/ को लाईक करें और अपने शहर और आसपास की खबरें देखें सबसे पहले,
WhatsApp पर न्यूज़ Updates पाने के लिए हमारे WhatsApp नंबर 9592825203 को अपने Mobile में Save करके हमारे नंबर को अपने किसी ग्रुप में एड कर लें ताकि आपको, आपके पारिवारिक सदस्यों को, आपके दोस्तों को भी अपने शहर और आसपास की खबरें अपडेट न्यूज़ मिल सकें /
captain said on punjab high court s decision on school fees Punjab




































