Councilor Shelly Khanna of Ward No 17 of Jalandhar on World Environment Day gave wonderful message to people to live life by adopting parks Jalandhar
(पढ़ें और देखें पीटीबी न्यूज़ पर)
PTB City न्यूज़ जालंधर : विश्व पर्यावरण दिवस के उपलक्ष्य पर सूर्या एन्क्लेव, कमल विहार में आज पौधारोपण का कार्यक्रम अलग-अलग सोसाईटीयों द्वारा अपने ऐरिया में किया गया / वार्ड 17 के अन्तर्गत आते सूर्या एन्क्लेव में ट्रस्ट द्वारा लगभग 27 पार्क बनाए गये हैं पर ट्रस्ट की वित्तीय हालत ठीक न होने के कारण इनका रख-रखाव सही तरीके से नहीं हो रहा /
.पार्षद शैली खन्ना द्वारा अपने इस ऐरिया में पार्कों को गोद लेकर उन्हें पर्यावरण की दृष्टि से सम्पन्न करने के लिए वहां के निवासियों से सहयोग से एक क्रम चलाया गया, जिसके अन्तर्गत 6 मरला ब्लॉक में ग्रीन पार्क वेल्फेयर सोसाईटी गठित हुई / सोसाईटी के पदाधिकारी सतीश बहादुर सोहल, प्रितपाल सिंह, अमित जगी, सुदर्शन लाल, नमेश कुमार, वेदप्रकाश, विजय कुमार के सहयोग से वहां के पार्क में सफाई एवं पौधारोपण का कार्य शुरू हुआ /
वहीं सूर्या एन्क्लेव स्थित अंतिम स्थान के पास वाले पार्क को कमल विहार व बशीरपुरा के रोहित अग्रवाल, मनीष अग्रवाल, गुरसेवक बडवाल, अनु त्रेहन, साहिल सिक्का, बिल्लू गिल्ल, विशाल, नीतू शर्मा, रानी द्वारा फ्रेडज क्लब पार्क को गोद लेकर सफाई और पौधारोपण का कार्य शुरू हुआ, उपस्थित कार्यकर्ताओं को सम्बोधित करते हुए पार्षद पति विवेक खन्ना ने कहा कि कोरोना महामारी के दौर से सारी दुनिया गुजर रही है ओर इसके लिए पर्यावरण संरक्षण बहुत जरूरी हो गया है /
.आज हमें हर घर को 5-सितारा हरित घर बनाना है जिसमें समाज का हर व्यक्ति एक प्रहरी के रूप में माँ प्रकृति के संरक्षण हेतु वचनबद्ध रह कर संंकल्प करें कि:–
1. पौधे लगाएँ और उन्हें बच्चों की तरह पालें /
2. बूँद-बूँद जल की बचाएँ /
3 घर का कूड़ा-कचरा उपयोगी बनाएँ और उसे पुन: चक्कर के साथ खाद्य बनाकर घर की बगीची के लिए उपयोग करें /
4. हम ऊर्जा की बचत करें /
5. पक्षियों के लिए पक्षी घर व उनके दाने-पानी की व्यवस्था करें /
इन 5 बिन्दुओं से अपना घर एवं समाज 5-सितारा हरित घर व समाज बन जाएगा, जिससे पर्यावरण संरक्षण को भी बल मिलेगा / इसके साथ ही कमल विहार स्थित 12 नंबर गली नजदीक रेलवे फाटक पर भी वहां के निवासियों संदीप,ध्रुवा, मनोज, राजू एवं हेमंत के सहयोग द्वारा पौधारोपण किया गया /
इस मौके पर राजेश खन्ना, रजिन्दर निक्का, हरि मोहन झा, हेमन्त पाठक, हनी नाहल, मनी नाहल, चरणजीत, जगदीप सिंह लाहोरिया आदि कार्यकर्ताओंं द्वारा 200 पोधे लगा कर पौधारोपण किया गया और हरित क्रांति के लिए संकल्प भी लिया गया /
.
हमारे फेसबुक पेज www.facebook.com/ptbnewsonline/ को लाईक करें और अपने शहर और आसपास की खबरें देखें सबसे पहले,
WhatsApp पर न्यूज़ Updates पाने के लिए हमारे WhatsApp नंबर 9592825203 को अपने Mobile में Save करके हमारे नंबर को अपने किसी ग्रुप में एड कर लें ताकि आपको, आपके पारिवारिक सदस्यों को, आपके दोस्तों को भी अपने शहर और आसपास की खबरें अपडेट न्यूज़ मिल सकें /
Councilor Shelly Khanna of Ward No 17 of Jalandhar on World Environment Day gave wonderful message to people to live life by adopting parks Jalandhar




































