Captain Sarkar gave a big blow to these employees of Punjab Will not get more salary
जिनके नेताओं के पास नहीं है कोई पद फिर भी इनको फिर क्यों दी जा रही है पेंशन और सरकारी भत्ता, नेताओं ने उठाये सवाल?
(पढ़ें और देखें पीटीबी न्यूज़ पर)
PTB Big Breaking न्यूज़ चंडीगढ़ : कैप्टन अमरिंदर सिंह ने अब राज्य में नये भर्ती किये जाने वाले कर्मचारियों के पे-स्केल (pay scale) संबंधी नया फ़रमान जारी कर दिया है, जिसके मुताबिक अब नये कर्मचारियों के पे-स्केल में किसी तरह की केंद्र सरकार के कर्मचारियों से अधिक नहीं होंगे / यह आदेश पंजाब के ख़ज़ाना महकमे की तरफ से जारी किये गए हैं /
.पंजाब सरकार की तरफ से कोरोना वॉयरस जैसी महामारी के कारण हुए आर्थिक नुक्सान से उभरने के लिए 20 सदस्यों की टास्क फोर्स का भी गठन किया गया है जिसकी सिफारिश के आधार पर यह बड़ा फ़ैसला वित्त विभाग की तरफ से लिया गया है, क्योंकि पंजाब सरकार के पे-स्केल केंद्र की अपेक्षा कहीं ज़्यादा हैं और पंजाब के ज़्यादातर महकमों में मुलाजिमों को केंद्र से कई गुणों अधिक तनख्वाहें मिलती हैं /
.वहीं केंद्र सरकार ने सातवां पे-कमिशन लागू कर चुकी है, लेकिन पंजाब में अभी पाँचवाँ पे-कमिशन चल रहा है फिर भी पंजाब के सरकारी मुलाजिमों की तनख्वाहें केंद्र के मुलाजिमों से अधिक हैं और अब पंजाब सरकार ने इसमें सभी एक बराबर रखने का फ़ैसला कर लिया है जिसका प्रभाव धीरे-धीरे नज़र आने लगेगा /

इस फ़ैसले की जाँच पड़ताल करके देखें तो पंजाब राज्य में बुरे आर्थिक हालातों के मद्देनज़र यह कदम राज्य के ख़ज़ाना विभाग की तरफ से उठाया गया है, क्योंकि पंजाब के ऊपर कर्जा दिनों दिन बढ़ता ही जा रहा है और सरकार के बजट का बड़ा हिस्सा कर्मचारियों की तनख्वाहों, पैनशनें और रिटायरमेंट के लाभ पर ख़र्च हो जाता है /
..
क्योंकि सरकार की कमाई का एक हिस्सा कर्ज़े की किश्तों को देने में ख़र्च होता है तो सूबे के विकास कामों के लिए सरकार के पास राशी नहीं बचती लिहाज़ा सरकार अब ऐसे फ़ैसलों को लेकर पैसा बचाने में लगी हुई है / वहीं राज्य के कर्मचारी यूनियनों ने इस फ़ैसले को कर्मचारी विरोधी फ़ैसला बता रही हैं /

इन सभी के बीच अब सोचने वाली बात तो यह है की मुलाजिमों के पे-कमीशन में कटौती कर पंजाब सरकार को पहले अपने ही मंजे के नीचे सोटा फेर लेना चाहिए, क्योंकि आज भी जिले के कई ऐसे मंत्री हैं जिनके पास सरकारी पद ना होने के बावजूद भी पेंशन और सरकारी भत्ता आज भी मिल रहा है, जिनमें सबसे ज्यादा पेंशन लेने वाले पूर्व मुख्यमंत्री पंजाब प्रकाश सिंह बादल हैं / कैप्टन सरकार होने के बावजूद आज तक उनके द्वारा ली जा रही पेंशनों के ऊपर आखिर क्यों सवाल नहीं उठाये गए, जबकि लोक इंसाफ पार्टी के अध्यक्ष और विधायक सिमरजीत सिंह बैंस इस मामले में पक्ष से कई बार सवाल उठा चुके हैं /
.
हमारे फेसबुक पेज www.facebook.com/ptbnewsonline/ को लाईक करें और हमारे Youtube Channel https://www.youtube.com/ptbnewsonline/ को Subscribed करें और अपने शहर और आसपास की खबरें देखें सबसे पहले,
साथ ही आप हमारे Telegram नंबर 9815505203 पर न्यूज़ Updates पाने और WhatsApp नंबर 9592825203 पर न्यूज़ Updates पाने के लिए हमारे नंबर को अपने Mobile में Save करके या तो हमारे नंबर को अपने किसी ग्रुप में एड कर लें ताकि आपको, आपके पारिवारिक सदस्यों को, आपके दोस्तों को भी अपने शहर और आसपास की खबरें न्यूज़ मिल सकें या फिर हमें अपना पूरा नाम, शहर का नाम और इलाका जरूर लिखकर भेजें ताकि हम आपके नाम को Save करके किसी ग्रुप में एड कर सकें
Captain Sarkar gave a big blow to these employees of Punjab Will not get more salary





























