PTB Big Political न्यूज़ अमृतसर : सचखंड श्री हरमंदिर साहिब में पंजाब के नवनियुक्त मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी व पंजाब प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रधान नवजोत सिंह सिद्धू नतमस्तक होने पहुंचे / वहीं उनके साथ डिप्टी सीएम सुखजिंदर सिंह रंधावा व ओपी सोनी भी मौजूद रहे / मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी व नवजोत सिंह सिद्धू ने नतमस्तक होने के दौरान पालकी साहिब पर फूलों की वर्षा भी की /
. .नतमस्तक होने के बाद मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी ने कहा कि राज धर्म के अनुसार चलेगा। धर्म में रहकर ही राज चलाया जाएगा / हर धर्म का पंजाब में सत्कार होगा / हर वर्ग को पंजाब में सम्मान दिया जाएगा / आपसी प्यार और मेल मिलाप पंजाब में बढ़ाया जाएगा और आपसी सद्भाव बरकरार रखा जाएगा / गुरु साहिब की बेअदबी पर पंथ जैसा इंसाफ चाहता है, उसे दिलाया जाएगा /
.
.
वहीं पंजाब प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रधान नवजोत सिंह सिद्धू ने कहा कि गुरु की कृपा है जो राजनीति मुद्दों से भटकी थी हमारे सीएम उसे वापस लेकर आए हैं / मैंने पिछले 2 दिनों में निमाने और मत ऊंची वाले सीएम के साथ महसूस किया है कि मैंने पिछले 17 सालों में ऐसा कभी महसूस नहीं किया / महसूस ही अब हुआ है कि कांग्रेस लोगों की निर्भय होकर बिना किसी से बंधे सेवा कर सकती है /
. .लोक मामलों का अगर हम हल नहीं कर सकते तो हम सच्चे सिख नहीं हैं / सरकार में मेरिट का सम्मान होगा और धर्म की जय कार होगी / सच जीतेगा और हक और सच की लड़ाई हर कांग्रेसी लड़ेगा / लोगों में ही परमात्मा बसता है लोगों की सेवा हमारा फर्ज है / मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी ने जलियांवाला बाग में शहीदों को भी श्रद्धांजलि दी / उन्होंने विस्टर बुक में लिखा कि मैं उन सभी शहीदों को नमन करता हूं जिन्होंने देश की आजादी के लिए अपनी कुर्बानी दी /
.
हमारे फेसबुक पेज www.facebook.com/ptbnewsonline/ को लाईक करें और हमारे Youtube Channel https://www.youtube.com/ptbnewsonline/ को Subscribed करें और अपने शहर और आसपास की खबरें देखें सबसे पहले,
साथ ही आप हमारे Telegram नंबर 9815505203 पर न्यूज़ Updates पाने और WhatsApp नंबर 9592825203 पर न्यूज़ Updates पाने के लिए हमारे नंबर को अपने Mobile में Save करके या तो हमारे नंबर को अपने किसी ग्रुप में एड कर लें ताकि आपको, आपके पारिवारिक सदस्यों को, आपके दोस्तों को भी अपने शहर और आसपास की खबरें न्यूज़ मिल सकें या फिर हमें अपना पूरा नाम, शहर का नाम और इलाका जरूर लिखकर भेजें ताकि हम आपके नाम को Save करके किसी ग्रुप में एड कर सकें




































