PTB News

Latest news
LKC ਵੱਲੋਂ “ਪੇਜ ਟੂ ਸਟੇਜ: LKC ਬੁੱਕ ਰੀਡਿੰਗ ਐਂਡ ਰਿਵਿਊ ਕੰਪੀਟੀਸ਼ਨ 2026” (Page to Stage: LKC Book Reading a... आईवी वर्ल्ड स्कूल में दशहरा उत्सव की धूम, विद्यार्थियों ने दिया संस्कृति, संस्कार , सदाचार और अच्छाई... सेंट सोल्जर डिवाइन पब्लिक स्कूल में मदर्स हैप्पीनेस क्लब के तत्वावधान में दशहरा एवं नवरात्रि समारोह ... एच.एम.वी. की छात्रा ने संस्थान का मान बढ़ाया, इनोसेंट हार्ट्स स्कूल में नन्हे सितारों ने बिखेरी अपनी प्रतिभा की चमक : ‘स्पॉटलाइट’ बना आकर्षण का के... इनोसेंट हार्ट्स स्कूलों में नेकी और सच्चाई की जीत के संदेश के साथ मनाया गया दशहरा, डी.ए.वी. यूनिवर्सिटी में विश्व खाद्य दिवस पर ‘संडे ऑन साइकिल’ का 95वां संस्करण, स्वस्थ जीवन का दिया ... Actor Tiger Shroff फायरिंग केस में बड़ा एक्शन, तीन को किया कोटा से गिरफ्तार Actor Tiger Shroff पर की गई फायरिंग के बाद सामने आई हमलावरों की तस्वीरें, बाइक हुई बरामद Big Breaking : Actor Tiger Shroff पर फायरिंग, कई लोग हुए घायल

थप्पड़ कांड : कंगना और CISF महिला जवान आई कैमरे के सामने, क्या कुछ कहा?

cisf-woman-jawan-kulwinder-kaur-told-why-she-slapped-kangana-ranaut

.

PTB Big न्यूज़ चंडीगढ़ : चंडीगढ़ एयरपोर्ट पर अभिनेत्री कंगना रनौत के थप्पड़ कांड के बाद उनका रिएक्शन सामने आया है। उन्होंने कहा कि मुझे मीडिया और शुभचिंतकों के फोन कॉल्स आ रहे हैं, आई एम सेफ, कंगना ने कहा कि आज चंडीगढ़ में जो हादसा हुआ वो सिक्योरिटी चेक के दौरान हुआ। मैं सिक्योरिटी चेक करके जैसे ही निकली तो दूसरे केबिन में जो महिला थी

.

.

जो सीआईएसएफ जवान थी। उन्होंने साइड से आकर मेरे फेस पर हिट किया, हालांकि मै सेफ हूं। उन्होंने कहा कि एयरपोर्ट पर जो हादसा हुआ तो वहां सीआईएसएफ की महिला जवान ने मेरे फेस पर हिट किया और गालियां देने लगी। जब उनसे पूछा गया तो उन्होंने कहा कि वो फार्मर प्रोटेस्ट को प्रमोट करती हैं। उन्होंने कहा कि लेकिन मेरा ये कहना है कि पंजाब में जो आतंकवाद और उग्रवाद जो बढ़ रहा है वो कैसे हैंडल होगा।

.

.

इस घटना के बाद कंगना रनौत अपनी निर्धारित फ्लाइट से दिल्ली के लिए रवाना हो गईं। कंगना ने मामले की शिकायत कर महिला जवान को नौकरी से हटाने और उसके खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की है। वहीं दूसरी ओर चंडीगढ़ एयरपोर्ट पर तैनात सीआईएसएफ की महिला जवान जिसका नाम कुलविंदर कौर बताया जा रहा है। थप्पड़ मारने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल

.

.

होने के बाद कंगना को थप्पड़ मारने वाली कुलविंदर कौर का वीडियो भी सामने आया है। वीडियो में कुलविंदर कह रही है कि वह कंगना के किसान आंदोलन पर दिए गए बयान से आहत थी। सीआईएसएफ महिला जवान ने कहा कि किसान अंदोलन के दौरान कंगना ने कहा था कि किसानों के धरने में महिलाएं 100-100 रूपए लेकर बैठी है। कुलविंदर ने कहा कि उस धरने में मेरी मां भी बैठी थी।

.

.