PTB News

Latest news
आईवी वर्ल्ड स्कूल ,जालंधर में 'पृथ्वी दिवस' समारोह का आयोजन, एचएमवी द्वारा सत्र 2026-27 के लिए स्पोर्ट्स ट्रायल की घोषणा, पी सी एम एस कॉलेज फॉर विमेन, जालंधर ने एम एस सी फैशन डिजाइनिंग सेमेस्टर-I के नतीजों में शानदार प्रदर... इनोसेंट हार्ट्स ने उत्साह और पर्यावरण-अनुकूल गतिविधियों के साथ मनाया 'वर्ल्ड अर्थ डे' सेंट सोल्जर ग्रुप की विभिन्न स्कूल शाखाओं ने विश्व पृथ्वी दिवस मनाया, आज है! पहलगाम हमले की पहली बरसी, छावनी बनी कश्मीर घाटी, मंजर याद कर आज भी सिहर उठता है हर देश वासी क... SpiceJet की फ्लाइट में यात्री को आया हार्ट अटैक, हुई मौत, विमान की हुई इमरजेंसी लैंडिंग, मचा हड़कंप हर-हर महादेव की गूंज के साथ शुरू हुई Kedarnath Dham Yatra 2026, खुले केदारनाथ के कपाट, मोबाइल को लेक... जालंधर : जूस बार की आड़ में शराब का किया जा रहा था अवैध कारोबार, तस्कर गिरफ्तार, भक्तों की आस्था से खिलवाड़! मां वैष्णो देवी मंदिर के चढ़ावे में निकली 95% चांदी नकली,

पंजाब : फर्जी एनकाउंटर मामले में डीएसपी और एसएचओ को अदालत ने किया दोषी करार,

dsp-and-sho-found-guilty-tarantaran-fake-encounter-case-punjab

.

.

PTB Big न्यूज़ तरनतारन : आतंकवाद के दौर में तरनतारन पुलिस द्वारा फेक एनकाउंटर को लेकर सीबीआई मामलों के विशेष न्यायाधीश ने अपना फैसला सुनाया है। इस मामले को लेकर दो आरोपियों को आईपीसी की धारा 364 के तहत दिलबाग सिंह, तत्कालीन डीएसपी, सिटी तरनतारन (डीआईजी के रूप में सेवानिवृत्त) और गुरबचन सिंह, तत्कालीन एसएचओ,

.

.

पीएस सिटी तरनतारन (डीएसपी के रूप में सेवानिवृत्त) को दोषी ठहराया है। वहीं सजा की अवधि कल सुनाई जाएगी। बता दें कि पंजाब पुलिस ने 22 जून 1993 को तरनतारन निवासी गुलशन कुमार को उनके आवास से अवैध रूप से हिरासत में लिया था और बाद में 22 जुलाई 1993 को एक फर्जी मुठभेड़ में मार दिया गया था। तरनतारन निवासी चमन लाल ने बताया कि उनके बेटे गुलशन कुमार को दिलबाग सिंह,

.

.

.

तत्कालीन डीएसपी सिटी तरनतारन के नेतृत्व में एक पुलिस दल ने 22.06.1993 को उनके आवास से अपहरण कर लिया था और बाद में 22.07.1993 को एक फर्जी मुठभेड़ में मार डाला था। पुलिस ने परिवार के सदस्यों को सूचित किए बिना 22.07.1993 को उनके बेटे के शव का श्मशान घाट तरन तारन में अंतिम संस्कार कर दिया गया। 28 फरवरी 1997 को दिलबाग सिंह, तत्कालीन डीएसपी सिटी तरनतारन, अमृतसर और 4 अन्य के खिलाफ सीबीआई द्वारा मामला दर्ज किया गया था।

.

.

Latest News