PTB News

Latest news
ਲਾਇਲਪੁਰ ਖ਼ਾਲਸਾ ਕਾਲਜ ਦੇ ਬੀ.ਏ. ਜਰਨਲਿਜਮ ਐਂਡ ਮਾਸ ਕਮਿਊਨੀਕੇਸ਼ਨ ਸਮੈਸਟਰ ਤੀਜਾ ਦਾ ਨਤੀਜਾ ਰਿਹਾ ਸ਼ਾਨਦਾਰ, इनोसेंट हार्ट्स ने प्रेरणा, मनोरंजन और दूरदृष्टि के साथ 2026 बैच का किया स्वागत,   2,000 से ज़्यादा छात्रों को ₹10 लाख से ज़्यादा के ऑफ़र मिले, माइक्रोसॉफ्ट से ₹60 लाख का सबसे बड़ा ... एचएमवी की पूर्व छात्रा रशदीप कौर का राष्ट्रमंडल एवं एशियाई खेलों के लिए चयन, ​जालंधर! गुरुनानक पुरा में बनने जा रहे ओवरब्रिज के विरोध में कल बंद रहेंगी दुकानें CJP के संस्थापक सहित, 23 दिन बाद AISA छात्रों ने भी खत्म किया आमरण अनशन ट्रेनी IPS अधिकारी पर महिला अधिकारी ने लगाए गंभीर आरोप, कहा-मुझ पर फेंके कंडोम, किया यौन उत्पीड़न और... Cockroach Janata Party के प्रदर्शनकारियों पर दिल्ली पुलिस ने किया लाठीचार्ज, बैरिकेडिंग तोड़ी डेंटल कॉलेज शिमला का नाम राजीव गांधी डेंटल कॉलेज, शिमला होगा: मुख्यमंत्री स्वर्गीय श्रीमती मनोरमा मेयर के निमित्त प्रार्थना सभा में अर्पित भावभीनी श्रद्धांजलि,

पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह से मिले पंजाब कांग्रेस नवनयुक्त प्रधान नवजोत सिंह सिद्धू, विशेष मुद्दों पर किया विचार विमर्श,

punjab congress president navjot singh sidhu arrives to meet cm caption amarinder singh

PTB Big Political न्यूज़ चंडीगढ़ : पंजाब कांग्रेस में मचे घमासान को शांत करने के लिए पार्टी हाईकमान ने नवजोत सिंह सिद्धू को राज्य की कमान सौंप दी है, लेकिन जिस तरह से कार्यभार ग्रहण के बाद भी अपनी ही कैप्टन अमरिंदर सिंह सरकार के खिलाफ सिद्धू आक्रामक दिखे, उससे हाईकमान नाराज है / हाईकमान के निर्देश पर सिद्धू कैप्टन अमरिंदर सिंह से मिलने पहुंचे / पंजाब कांग्रेस की कमान संभालने के बाद सिद्धू की कैप्टन से यह पहली मुलाकात है /

.

.

सिद्धू व कैप्टन के बीच हुई बैठक में पार्टी के पंजाब के चारों कार्यकारी प्रधान, कैबिनेट मंत्री ब्रह्म मोहिंद्रा और मुख्यमंत्री के चीफ प्रिंसिपल सेक्रेटरी सुरेश कुमार भी मौजूद रहे / सूत्रों को का कहना है कि हाईकमान के निर्देश पर सिद्धू कैप्टन अमरिंदर सिंह से बैठक करने के लिए पहुंचे / सिद्धू ने पार्टी की कमान संभालने वाले दिन जिस तरह का रवैया अपनाया था उससे पार्टी हाईकमान भी खुश नहीं था /

.

पार्टी को ऐसा लग रहा है कि अगर सिद्धू इसी प्रकार से अड़ियल रुख अपनाते हैं तो कांग्रेस के लिए गंभीर समस्याएं पैदा हो सकती हैं / सूत्रों के मुताबिक हाईकमान के रुख के बाद नवजोत सिंह सिद्धू ने मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह से मिलने के लिए समय मांगा था / आमतौर पर मुख्यमंत्री या तो अपने फार्म हाउस या सरकारी आवास पर मिलते हैंं, लेकिन सिद्धू को उन्होंने सचिवालय में बुलाया / इससे पहले जब भी कैप्टन ने सिद्धू को अपने यहां बुलाया तो यह मुलाकात उनके फार्म हाउस पर ही हुई थी /

.

.

इस दौरान नवजोत सिंह सिद्धू ने पंजाब कांग्रेस की ओर से सीएम को एक मांग पत्र भी सौंपा / इसमें मांग की गई है कि हाईकमान द्वारा तय किए गए 18 सूत्रीय कार्यक्रम पर अमल किया जाए / इनमें से पांच बिंदुओं पर सरकार से तत्काल काम शुरू करने की अपील की गई है, जिनमें श्री गुरु ग्रंथ साहिब जी की बेअदबी करने वालों पर कार्रवाई करने की मांग की गई है /

.

इसके अलावा पंजाब में नशा तस्करों पर नकेल कसी जाए और बड़ी मछलियों को पकड़ा जाए और इन पर कड़ी कार्रवाई की जाए / पंजाब कांग्रेस की ओर से सौंपे गए ज्ञापन में कहा गया है कि आज पूरे राज्य में 20 से अधिक संघ (शिक्षक, डॉक्टर, नर्स, लाइन-मैन, कर्मचारी आदि) विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं / इनकी मांगों पर सहानुभूतिपूर्वक विचार किया जाए /

.

 

 

 

हमारे फेसबुक पेज www.facebook.com/ptbnewsonline/ को लाईक करें और हमारे Youtube Channel https://www.youtube.com/ptbnewsonline/ को Subscribed करें और अपने शहर और आसपास की खबरें देखें सबसे पहले,

साथ ही आप हमारे Telegram नंबर 9815505203 पर न्यूज़ Updates पाने और WhatsApp नंबर 9592825203 पर न्यूज़ Updates पाने के लिए हमारे नंबर को अपने Mobile में Save करके या तो हमारे नंबर को अपने किसी ग्रुप में एड कर लें ताकि आपको, आपके पारिवारिक सदस्यों को, आपके दोस्तों को भी अपने शहर और आसपास की खबरें न्यूज़ मिल सकें या फिर हमें अपना पूरा नाम, शहर का नाम और इलाका जरूर लिखकर भेजें ताकि हम आपके नाम को Save करके किसी ग्रुप में एड कर सकें