.
Corona infection in Punjab now reaches taran taran corona Five people got positive case together Death of one Punjab
(पढ़ें और देखें पीटीबी न्यूज़ पर)
PTB Big Breaking न्यूज़ तरनतारन / पटियाला : पंजाब में कोरोना वायरस तेजी से बढ़ता जा रहा है / अब इसने ग्रीन जोन चल रहे तरनतारन में भी दस्तक दे ही है / सोमवार को तरन तारन के नजदीकी कस्बा सुर सिंह के पांच लोगों की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई है / इन लोगों के सैंपल शनिवार को जांच के लिए अमृतसर के मेडिकल कॉजेल भेजे गए थे, जिसकी रिपोर्ट आने पर पांच लोगों के पॉजिटिव आने की पुष्टि हुई है / सेहत विभाग की टीमों द्वारा संबंधित लोगों के घर में जाकर उन्हें तरनतारन के सरकारी अस्पताल में उपचार के लिए लाया गया है /
..
जानकारी के अनुसार गांव सुर सिंघ के करीब 35 लोग श्री हजूर साहब में दर्शनों के लिए गए थे, जिन्हें बीते शनिवार पंजाब सरकार के आदेशों पर वापस बुलाया गया था / फिर इन लोगों के सैंपल जांच के लिए भेजे गए थे / आज इनमें से पांच लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है / सुरक्षा के मद्देनजर सेहत विभाग और ज़िला प्रशासन द्वारा पूरे गाँव को सील कर दिया गया है /
.अब पंजाब में कोरोना पॉजिटिव मामलों का संख्या बढ़कर 327 हो गई है जबकि 86 कोरोना पॉजिटिव मरीज ठीक होकर घर लौट चुके हैं / इस जानलेवा वायरस के कारण पटियाला में आज एक कोरोना संक्रमित महिला की मौत हो गई / इसके साथ ही पंजाब में कोरोना से मरने वालाें की संख्या 19 हो गई है / सोमवार को पटियाला के राजिंदरा अस्पताल में एक महिला मरीज ने दम तोड़ दिया /
.जिले के राजपुरा की रहनेवाली 63 साल की महिला वहां की पहली कोरोना मरीज थी और उसके संपर्क में आने से कई लोग कोरोना वायरस से संक्रमित हुए / महिला काे कई दिनों से यहां इलाज चल रहा था / पटियाला जिले में कोरोना से यह पहली मौत है / जिले में कोरोना के 61 पॉजिटिव केस हैं / वहीं जालंधर निवासियों के लिए आज राहत भरी ख़बर यह है की जिले में 421 मरीजों की रिपोर्ट नेगेटिव आई है और शाम ढलने तक कोई भी पॉजिटिव केस भी सामने नहीं आया था /
..
हमारे फेसबुक पेज www.facebook.com/ptbnewsonline/ को लाईक करें और अपने शहर और आसपास की खबरें देखें सबसे पहले,
WhatsApp पर न्यूज़ Updates पाने के लिए हमारे WhatsApp नंबर 9592825203 को अपने Mobile में Save करके हमारे नंबर को अपने किसी ग्रुप में एड कर लें ताकि आपको, आपके पारिवारिक सदस्यों को, आपके दोस्तों को भी अपने शहर और आसपास की खबरें अपडेट न्यूज़ मिल सकें /
Corona infection in Punjab now reaches taran taran corona Five people got positive case together Death of one Punjab






































