.
LPU student won Corona’s battle Three positive cases were found together in phagwara Punjab Kapurthala
(पढ़ें और देखें पीटीबी न्यूज़ पर)
PTB Big Breaking न्यूज़ कपूरथला : जिला कपूरथला से एक बड़ी ख़बर सामने आ रही है जहां एक तरफ ख़ुशी का माहौल है वहीं दूसरी तरफ गमीं का भी, जिला कपूरथला के स्वास्थ्य विभाग से मिली जानकारी के अनुसार फगवाड़ा की लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी की कोरोना पीडित छात्रा ने कोरोना की जंग में फहत हासिल कर ली है /
..
आपको बता दें कि मुंबई की रहने वाली यह छात्रा 11 अप्रैल को कोरोना पॉजिटिव पाई गई थी और उसे इलाज के लिए कपूरथला में बनाऐ गए आइसोलेशन वार्ड में दाख़िल करवाया गया था / सेहत विभाग की सख़्त निगरानी और छात्रा के बुलंद हौसले की वजह से इस छात्रा ने कोरोना संक्रमण की जंग जित ली है / इस छात्रा की कोरोना संबंधी लिए गए दूसरे टैस्ट की रिपोर्ट भी नेगेटिव आने के बाद सेहत विभाग की तरफ से उसे अब अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है /
..
वहीं ज़िला में गमीं वाली ख़बर यह है कि कपूरथला में कोरोना के 3 नए पोसिटिव मरीज मिले हैं, इनमें जिला कपूरथला के फगवाड़ा में तीन केस हजूर साहिब से लौटे हैं / रविवार को इऩ लोगों के फगवाड़ा पहुंचने के बाद सैंपल लिए गए थे / हजूर साहिब से आने वाले लोगों में यहां के 6 लोग थे, जिनमें से 3 की रिपोर्ट आ गई है / इस रिपोर्ट में एक 11 वर्ष की बच्ची, एक पुरूष 38 वर्ष व एक महिला 58 वर्ष की शामिल है / इससे पहले फगवाड़ा की एक 6 माह की बच्ची की पीजीआई में मौत हो चुकी है /
..
हमारे फेसबुक पेज www.facebook.com/ptbnewsonline/ को लाईक करें और अपने शहर और आसपास की खबरें देखें सबसे पहले,
WhatsApp पर न्यूज़ Updates पाने के लिए हमारे WhatsApp नंबर 9592825203 को अपने Mobile में Save करके हमारे नंबर को अपने किसी ग्रुप में एड कर लें ताकि आपको, आपके पारिवारिक सदस्यों को, आपके दोस्तों को भी अपने शहर और आसपास की खबरें अपडेट न्यूज़ मिल सकें /
LPU student won Corona’s battle Three positive cases were found together in phagwara Punjab Kapurthala






































