PTB News

Latest news
जालंधर! खुफिया जानकारियों को पाकिस्तान भेजने वाले 3 युवकों को किया पुलिस ने गिरफ्तार जालंधर! दोस्त ने किया दोस्त का बेरहमी के साथ म'र्ड'र फिर किया गड्ढे में दफन पंजाब से दुःखद ख़बर, ASI ने सर्विस पिस्टल से की आ'त्मह'त्या, मचा हड़कंप बुरे फंसे! आप मंत्री संजीव अरोड़ा, ₹55.57 करोड़ की संपत्ति होगी कुर्क, किन शहरों की, जाने पूरी लिस्ट पंजाब से गए निहंगों ने कुल्हाल बॉर्डर पर तोड़ी बैरिकेडिंग, लहराई नंगी तलवारें, बातचीत के बाद लौटे पां... राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले को लेकर ट्रस्ट ने दर्ज कराई FIR, CCTV में आए थे नजर भगवंत मान ने बार-बार बेअदबी वाले वीडियो पर बयान बदलकर खुद को नुकसान पहुंचा रहे: सरदार बिक्रम सिंह मज... पासपोर्ट बनवाना हुआ अब महंगा, केंद्र सरकार ने बढ़ाई फीस, जानें कब से लागू होंगी नई दरें केंद्र के नए रोजगार अधिनियम पर भड़के हिमाचल प्रदेश के ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज मंत्री अनिरुद्ध ... CM ने नेरी कलां में 90.66 करोड़ रुपये की 12 विकास परियोजनाओं के किए उद्घाटन एवं शिलान्यास

एच.एम.वी. में वल्र्ड डांस दिवस पर तीन दिवसीय कार्यशाला डांसिंग टो आयोजित,

Dancing Toes Workshop Concluded at HMV

PTB News “शिक्षा” : हंसराज महिला महाविद्यालय, जालंधर में प्राचार्या प्रो. डॉ. (श्रीमती) अजय सरीन जी के दिशा-निर्देशन अधीन संस्था के डांस विभाग की ओर से वल्र्ड डांस दिवस के उपलक्ष्य में डांसिंग टो विषय पर तीन दिवसीय कार्यशाला का रेडियो सिटी के सहयोग से सफलतापूर्वक आयोजन किया गया।

इस अवसर पर विशिष्ट अतिथि स्वरूप डॉ. सुषमा चावला, मैंबर लोकल कमेटी, डॉ. प्रताप पाती विभागाध्यक्ष बायोटैक जीएनडीयू, अमृतसर, डॉ. संदीप, विभागाध्यक्ष कम्प्यूटर साइंस विभाग, जीएनडीयू अमृतसर, कोरियोग्राफर श्री गगन बेदी, श्रीमती सीमा सोनी, डायरेक्टर रेडियो सिटी पंजाब-हरियाणा उपस्थित रहे।

प्राचार्या डॉ. अजय सरीन ने सर्व विशिष्ट अतिथियों का प्लांटर व स्मृति चिन्ह भेंट कर संस्था प्रांगण में हार्दिक अभिनंदन किया एवं अपने वक्तव्य में डांस विभागाध्यक्षा डॉ. पूजा मिन्हास को इस सफल आयोजन हेतु बधाई दी एवं कहा कि इस प्रकार की वर्कशाप आज के समय की आवश्यकता है ताकि हम युवा वर्ग की विलक्षणता को उभार सके। नृत्य वास्तव में हमारे तनाव को दूर कर हमें आनन्द प्रदान करता है।

इसलिए भविष्य में भी इस प्रकार की वर्कशाप के आयोजन हेतु उन्होंने डांस विभाग को प्रोत्साहित किया। इस अवसर पर भंगड़ा, क्लासिकल, लोक नाच इत्यादि विभिन्न सांस्कृतिक कायक्रमों के माध्यम से कार्यक्रम को सफल व आनन्दित बनाया गया। मंच संचालन डॉ. अंजना भाटिया एवं रेडियो सिटी की ओर से आर.जे. करण, आर.जे. हिमांशु एवं सैंडी द्वारा किया गया। तीन दिवसीय इस कार्यशाला में श्री आफताब (फायरिंग शूज अकादमी) एवं टीम, सुश्री टविंकल ने भंगड़ा, जूम्बा, एरोबिक्स पर वर्कशाप लगाई एवं सहभागियों की कला को अलंकृत किया।

श्रीमती नवरूप, डीन यूथ वैलफेयर ने अपने वक्तव्य में समस्त अतिथियों का अभिनंदन किया एवं डांस विभाग को बधाई दी। समस्त वर्कशाप का आयोजन श्रीमती वीना अरोड़ा, डॉ. पूजा मिन्हास, श्रीमती सविता महेंद्रू एवं श्रीमती शिफाली कश्यप के संरक्षण में किया गया। कार्यशाला का समापन सबके द्वारा कोरियोग्राफर गगनदीप द्वारा साल्सा डांस की प्रस्तुति से सफलतापूर्वक किया गया।