PTB News

Latest news
ब्रिटिश ओलिविया स्कूल, में नन्हे-मुन्ने बच्चों ने मनाया बाल गोपाल महोत्सव, सेंट सोल्जर ग्रुप की विभिन्न स्कूल शाखाओं में धूमधाम से मनाई गई श्री कृष्ण जन्माष्टमी, इनोसेंट हार्ट्स स्कूल में हर्षोल्लास एवं भक्तिभाव से मनाया गया जन्माष्टमी उत्सव, रचनात्मकता एवं उल्लास के साथ नन्हे विद्यार्थियों ने मनाई श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, एचएमवी, जालंधर् ने बढ़ाया राष्ट्रीय गौरव - प्राचार्या डॉ. एकता खोसला ‘एजुप्रेन्योर ऑफ द ईयर 2026’ से... Pyramid E-Services में घुस कर मैनेजर से मारपीट, स्टाफ का पर्स चोरी करने वाले मां-बेटे सहित 20 पर दर्... US President Donald Trump को उस समय एक जोरदार झटका लगा एयरपोर्ट पर कस्टम विभाग ने महिला के पास से बरामद किया 2.18 करोड़ का सोना 2 लाख अतिनिर्धन परिवारों को 300 यूनिट मुफ्त बिजली व महिलाओं को मिलेंगे 1500 रुपए जन्माष्टमी पर मुस्लिम आर्टिस्ट ने बनाईं भगवान कृष्ण की अद्भुत ऑयल पेंटिंग

मुख्यमंत्री ने पटियाला में हुई झड़प पर दुख ज़ाहिर किया,

BHAGWANT MANN EXPRESSES DEEP ANGUISH OVER CLASHES IN PATIALA

लोगों से शांति, आपसी भाईचारा एवं सांप्रदायिक सद्भावना कायम रखने की अपील,

PTB Big News चंडीगढ़ : पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने आज पटियाला में झड़प होने की घटना को बहुत ही निंदनीय और दूर्भाग्यपूर्ण बताते हुए कहा कि इस घटना की सबके द्वारा सख़्त शब्दों में निंदा की जानी चाहिए। इसके साथ ही मुख्यमंत्री ने लोगों को कानून-व्यवस्था हर कीमत पर कायम रखने के साथ-साथ प्यार, अमन-शान्ति, आपसी भाईचारा और सांप्रदायिक सद्भावना की पुरानी परम्पराओं को बरकरार रखने की अपील की।

इस घटना पर गहरा दुख ज़ाहिर करते हुए मुख्यमंत्री ने लोगों को संकट की घड़ी में संयम बरतने और पुलिस एवं सिविल प्रशासन को पूर्ण सहयोग और साथ देने की अपील की। उन्होंने स्पष्ट शब्दों में कहा कि किसी को भी राज्य में बहुत मेहनत कर कायम की गई अमन-शान्ति और सद्भावना को भंग करने की इजाज़त नहीं दी जाएगी।

इस दौरान भगवंत मान ने ट्वीट किया, ‘‘पटियाला में झड़प होने की बहुत ही दूर्भाग्यपूर्ण घटना घटी है। मैंने डी.जी.पी. के साथ बात की और इलाके में शान्ति बहाल हो गई है। हम इन हालातों पर बारीकी से निगाह रखे हुए हैं और राज्य में किसी को भी कोई गड़बड़ नहीं करने दी जाएगी। पंजाब की अमन-शान्ति और सद्भावना सबसे अधिक महत्वपूर्ण है।’’

अपनी सरकार की दृढ़ प्रतिबद्धता को दोहराते हुए भगवंत मान ने कहा कि ऐसा कुछ भी नहीं किया जाना चाहिए जिससे हमारा शांतमयी माहौल खऱाब होता हो, क्योंकि हम सभी पंजाब को देश का सबसे शांतमयी, सद्भावना पूर्ण और खुशहाल राज्य बनाने के लिए नैतिक रूप से वचनबद्ध हैं।