.
delhi itself is the head of tabligi merkaj corona report came negative two relatives turned out to be positive
(पढ़ें और देखें पीटीबी न्यूज़ पर)
PTB Big न्यूज़ नई दिल्ली : तबलीगी मरकज के मुखिया मौलाना साद की कोरोना टेस्ट रिपोर्ट निगेटिव पाई गई है, जबकि उसके 2 रिश्तेदार कोरोना पीड़ित पाए गए हैं / सूत्रों की मानें तो साद के कोरोना टेस्ट की रिपोर्ट निगेटिव आई है साथ ही यह खबर भी आ रही है कि मौलाना साद दिल्ली के जाकिर नगर इलाके में ही है /
..
वहीं यह भी पता चला है कि निजी डॉक्टरों की टीम उसका चेकअप कर रही है / जो दो रिश्तेदार कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं, वे यूपी के सहारनपुर के रहने वाले हैं / दोनों रिश्तेदारों के बारे में कहा जा रहा है कि वे मरकज़ आए थे / मौलाना साद के दो रिश्तेदारों को कोरोना पॉजिटिव होने की खबर मिलते ही सहारनपुर प्रशासन ने मुफ्ती इलाके को सील कर दिया है / किसी को भी उस इलाके में आने-जाने की इजाज़त नहीं है /
..
वहां पर भारी संख्या में पुलिस बल की तैनाती की गई है / उधर, तब्लीगी जमात के लोगों को ढूंढने के लिए दिल्ली सरकार की 13 हजार टीम अब दिल्ली के हर मोहल्ले और कॉलोनी में कोरोना संक्रमित को तलाशने के लिए निकल रही है / दावा किया जा रहा है कि अब जमाती घर में हों या मस्जिद में उनकी जानकारी आसानी से मिल जाएगी /
..
हमारे फेसबुक पेज www.facebook.com/ptbnewsonline/ को लाईक करें और अपने शहर और आसपास की खबरें देखें सबसे पहले,
WhatsApp पर न्यूज़ Updates पाने के लिए हमारे WhatsApp नंबर 9592825203 को अपने Mobile में Save करके हमारे नंबर को अपने किसी ग्रुप में एड कर लें ताकि आपको, आपके पारिवारिक सदस्यों को, आपके दोस्तों को भी अपने शहर और आसपास की खबरें अपडेट न्यूज़ मिल सकें /
delhi itself is the head of tabligi merkaj corona report came negative two relatives turned out to be positive






































