.
Punjab corona suspects escaped from hoshiarpur civil hospital by breaking window Punjab
(पढ़ें और देखें पीटीबी न्यूज़ पर)
PTB Big न्यूज़ होशियारपुर : होशियारपुर के सिविल अस्पताल से हिमाचल का कोरोना संक्रमित संदिग्ध पुलिस को चकमा देकर फरार हो गया / फिलहाल पुलिस उसकी तलाश कर रही है / जानकारी के अनुसार सिविल अस्पताल होशियारपुर में बनाए गए आइसोलेशन वार्डमें क्वारंटीन किया गया एक व्यक्ति बुधवार रात खिड़की में लगी शीट उखाड़ कर भाग निकला /
..
यह व्यक्ति हिमाचल प्रदेश के नगरोटा का रहने वाला है / यूसुफ खान नाम के उक्त व्यक्ति को कुछ दिन पहले दसूहा रेलवे स्टेशन से शिकायत के आधार पर यहां लाकर क्वारंटीन किया गया था / वह कोरोना का संदिग्ध मरीज है / यूसुफ खान हिमाचल लौटने की कोशिश कर रहा था, लेकिन सीमा सील होने के कारण फंस गया था / इसके चलते वह दसूहा रेलवे स्टेशन के पास वक्त काट रहा था /
.इस दौरान वह घूमता हुआ वह स्थानीय लोगों की ओर से देखा गया था / इस पर लोगों ने तब्लीगी जमात का होने के शक में पुलिस को उसके वहां घूमते होने की सूचना दे दी / उक्त शिकायत के आधार पर पुलिस उसे वहां से उठा अस्पताल ले आई / यूसुफ खान को अस्पताल में अलग से क्वारंटीन फैसिलिटी में रखा गया था /
.फ़िलहाल उसमें कोरोना संक्रमण के कोई लक्षण नहीं थे, लेकिन एहतियातन उसे 14 दिन के लिए क्वारंटीन किया गया था / कल ही उसका सैंपल लेकर जांच के लिए भेजा गया था, लेकिन रात में वह क्वारंटीन वार्ड में खिड़की में लगी शीट उखाड़कर भाग निकला / उसकी मोबाइल लोकेशन ट्रेस की गई है जो हिमाचल में नगरोटा में आ रही है /
..
हमारे फेसबुक पेज www.facebook.com/ptbnewsonline/ को लाईक करें और अपने शहर और आसपास की खबरें देखें सबसे पहले,
WhatsApp पर न्यूज़ Updates पाने के लिए हमारे WhatsApp नंबर 9592825203 को अपने Mobile में Save करके हमारे नंबर को अपने किसी ग्रुप में एड कर लें ताकि आपको, आपके पारिवारिक सदस्यों को, आपके दोस्तों को भी अपने शहर और आसपास की खबरें अपडेट न्यूज़ मिल सकें /
Punjab corona suspects escaped from hoshiarpur civil hospital by breaking window Punjab






































