PTB News

Latest news
ਲਾਇਲਪੁਰ ਖ਼ਾਲਸਾ ਕਾਲਜ ਦੇ ਐਮ.ਏ. (ਭੂਗੋਲ) ਦੇ ਵਿਦਿਆਰਥੀਆਂ ਨੇ ਯੂਨੀਵਰਸਿਟੀ ਪ੍ਰੀਖਿਆਵਾਂ ਵਿੱਚ ਪਹਿਲੀਆਂ ਚਾਰੇ ਪੁਜੀਸ਼ਨਾ... सेंट सोल्जर कॉलेज की छात्राओं ने विश्वविद्यालय परीक्षाओं में लहराया परचम, रायत बाहरा प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी होशियारपुर में 'इग्नाइट 2026' का भव्य आगाज़; विद्यार्थियों में दिखा... जालंधर के युवराज भाटिया ने 10 साल की उम्र में रचा IGU मेन टूर की सी कैटेगरी में बनाई खास जालंधर की राजनितिक के चाणक्य कहे जाने वाले आम आदमी पार्टी के सीनियर नेता का पार्टी ने बढ़ाया कद अमरावती अस्पताल अग्निकांड को लेकर CM फडणवीस ने किया बड़ा ऐलान, जांच के भी दिए आदेश Jalandhar : बाबा मुराद शाह दरगाह से लौट रहे दंपति सहित मासूम बेटी की हुई सड़क हादसे में दर्द/नाक मौ/त बड़ा फैसला : जज बनने के लिए, 3 नहीं अब 1 साल की होगी वकालत जरूरी Punjab बंद के बीच चली गो/लियां, कारोबारी के ऑफिस के बाहर, ₹5 करोड़ न देने पर मारने की मिल रही थीं धम... पंजाब बंद : मोहाली-चंडीगढ़ के बाॅर्डर पूरी तरह से सील, राज्य के कई शहरों में दुकानें बंद, भारी पुलिस...

एच.एम.वी. के नान टीचिंग मुलाजिमों ने किया धरना प्रदर्शन,

Dharn Pradarshan by Non Teaching HMV College

PTB News “शिक्षा” : हंसराज महिला महाविद्यालय, जालंधर में तिथि 15 दिसंबर, 2021 को नान-टीचिंग स्टाफ यूनियन की ओर से अपनी मांगों को लेकर पंजाब सरकार के खिलाफ धरना प्रदर्शन किया गया जिसमें श्री गुरदेव विरदी, प्रधान, श्री माता फेर कोरी, सेक्रेटरी, श्री पंकज ज्योति, श्री लखविंदर सिंह, श्री रवि मैनी, कुमारी रक्षा रानी, श्रीमती अनुपमा, श्री राजेश कुमार, श्री राजेश कन्नौजिया, श्रीमती इंदु बाला,

श्री तेज कुमार, श्री कमलेश पांडे, श्री सुरेश कुमार, श्री केवल कृष्ण, श्री करमचंद, श्री रमेश कुमार, श्री राजीव भाटिया, श्री अशोक गौतम, श्री मदन लाल, श्री सचिन कुमार, श्री नंद लाल, श्री राम लुभाया, श्री मनोहर लाल, श्री शिव लाल, श्री अशोक कुमार और यूनियन के अन्य मैंबर भी शामिल हुए। यूनियन के सभी सदस्यों ने कालेज मेन गेट पर अपनी मांगों को लेकर पंजाब सरकार के विरुद्ध धरना प्रदर्शन किया।

इस दौरान कामकाज पूरी तरह ठप्प रहा। यूनियन की मुख्य मांगों में एडिड कालेजों के नान टीचिंग कर्मचारियों को 1.12.2011 से संशोधित ग्रेड-पे की नोटिफिकेशन जारी करना, 01.08.2009 से बढ़ी हुई दर से हाऊस रैंट और मेडिकल भत्ता 350/- से बढ़ाकर 500/- की नोटिफिकेशन जारी करना (यह लाभ इन कालेजों में काम कर रहे टीचिंग स्टाफ को दे दिया गया है।),

डी.ए. की बकाया राशि के लिए नोटिफिकेशन जारी करना, 01.01.2017 से 5 प्रतिशत की अंतरिम राहत का नोटिफिकेशन जारी करना, एडिड कालेजों के नान-टीचिंग कर्मचरियों की खाली पोस्टें भरने पर लगी रोक हटाई जाए, एडिड कालेजों में ठेके के आधार पर तीन साल पूरे कर चुके मुलाजिमों को रैगुलर किया जाए, सरकारी मुलाजिमों की तरह ही एडिड कालेजों में नए 6 पे कमिशन को लागू करने का नोटिफिकेशन जारी किया जाए।