PTB News

Latest news
2026 में एलपीयू के 56 फैकल्टी सदस्य दुनिया के टॉप 2% वैज्ञानिकों में शामिल; 23 सदस्य रिसर्च के अलग-अ... सेंट सोल्जर कॉलेज की छात्रा अंशुल ने रोलर स्केटिंग में जीते चार स्वर्ण पदक, एचएमवी की छात्राओं ने बी.बी.ए. सेमेस्टर- II की यूनिवर्सिटी परीक्षाओं में मेरिट स्थान हासिल किए एअर इंडिया ने लिया बड़ा फैसला, इन देशों के लिए सभी उड़ानें की रद्द, कहा-मिलेगा रिफंड झोटा हत्याकांड में केंद्र सरकार ने मारी एंट्री, अमित शाह ने दोहराया अपना संकल्प पंजाब में नशे के खिलाफ आवाज उठाने वाले एक ओर व्यक्ति का किया सरेआम क*त्ल, मचा हडकंप सुप्रीम कोर्ट ने असली पत्रकारों की पहचान और सुरक्षा को बताया बड़ी चुनौती, किस्से मांगा जवाब OSAP विवाद में आया बड़ा यू-टर्न! Gurinder Bhatti पर धोखाधड़ी का आरोप लगाने वाले ने मांगी माफी, वीडिय... पंजाब : परविंदर सिंह झोटा हत्याकांड के विरोध में आज पंजाब बंद, हाईवे किए गए जाम, मानसा की SHO पर गिर... जीएनए यूनिवर्सिटी ने बहुविषयक अनुसंधान एवं सतत नवाचार पर अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन का आयोजन किया,

डॉ. वेरका द्वारा गुरू नानक देव जी के प्रकाश पर्व के अवसर पर लोगों को दी बधाई, कल करतारपुर साहिब में होंगे नतमस्तक,

dr verka greets people on prakash utsav of sri guru nanak dev ji will pay obeisance at kartarpur sahib tomorrow punjab

PTB Big Political न्यूज़ चंडीगढ़ : पंजाब के सामाजिक न्याय मंत्री डॉ. राज कुमार वेरका ने श्री गुरु नानक देव जी के 552वें प्रकाश पर्व के अवसर पर लोगों को बधाई दी है। डॉ. वेरका कल करतारपुर साहिब में नतमस्तक होंगे। उन्होंने कहा कि वह बहुत ही भग्यशाली हैं जिन्हें श्री गुरू नानक देव जी से संबंधित इस पवित्र स्थान के दर्शन करने का सौभाग्य प्राप्त हो रहा है।

उन्होंने कहा कि लोगों की धार्मिक भावनाओं के मद्देनज़र करतारपुर साहिब के दर्शनों के लिए यह कॉरिडोर खुला रहना चाहिए। डॉ. वेरका ने कहा कि श्री गुरु नानक देव जी ने ईश्वर के प्रति श्रद्धा और समर्पण के फलसफे और प्रसार के द्वारा मानवता को मुक्ति का मार्ग दिखाया। गुरू साहिब जी की ‘किरत करो, नाम जपो और वंड छको’ की शिक्षाएं मौजूदा पदार्थवादी समाज में भी पूरी तरह सार्थक हैं।

उन्होंने श्री गुरु नानक देव जी द्वारा सेवा और विनम्रता के दिखाए गए मार्ग पर चलने और शांतमयी और ख़ुशहाल समाज का सृजन करने का आह्वान किया। उन्होंने लोगों को यह दिवस जाति, रंग, नसल के संकीर्ण विचार से ऊपर उठकर आपसी भाईचारे, सहयोग और भावना के साथ मनाने की अपील की है।