.
finance minister manpreet badals mother passed away punjab
(पढ़ें और देखें पीटीबी न्यूज़ पर)
PTB Sad न्यूज़ मुक्तसर : पंजाब के वित्तमंत्री मनप्रीत बादल की माता एवं पूर्व सांसद गुरदास सिंह बादल की पत्नी हरमिंदर कौर बादल का गुरुवार सुबह देहांत हो गया है / वह 74 वर्ष की थीं / वह बीते कुछ समय से बीमार थीं / आज तड़के करीब साढ़े 3 बजे उन्होंने अंतिम सांस ली / मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह और शिरोमणि अकाली दल के प्रधान सुखबीर सिंह बादल ने उनके निधन पर शोक जताया है /
..
हरमिंदर कौर बादल अब तक चंडीगढ़ में रह रही थीं / बुधवार शाम को ही मनप्रीत बादल उन्हें घर लेकर आए थे / गांव बादल स्थित पुश्तैनी घर में उसकी मौत हुई है / दोपहर तीन बजे गांव बादल में उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा / पूर्व मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल भी गांव में ही मौजूद हैं /
.हरमिंदर कौर की मौत पर मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह और अकाली दल प्रमुख सुखबीर बादल ने गहरा शोक जताया है / दोनों नेताओं ने ट्वीट करके परिवार के प्रति संवेदना जताई है / सुखबीर बादल ने ट्वीट किया है कि मेरी आदरणीय चाची जी सरदारनी हरमिंदर काैर बादल जी के निधन से गहरा शोक हुआ है / उनकी दयालु प्यार और इंसानियत की कमी हमेशा खलेगी / ईश्वर उनकी आत्मा को शांति प्रदान करें /
.पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह ने भी हरमिंदर कौर बादल के निधन पर गहरा शोक जताते हुए ट्वीट किया है / उन्होंने ट्वीट में लिखा है, मनप्रीत बादल की माता सरदारनी हरमिंदर कौर के निधन का समाचार सुनकर गहरा दुख हुआ है / भगवान उनकी आत्मा को शांति प्रदान करें / मेरी सहानुभूति उनके परिवार के साथ है /
..
हमारे फेसबुक पेज www.facebook.com/ptbnewsonline/ को लाईक करें और अपने शहर और आसपास की खबरें देखें सबसे पहले,
WhatsApp पर न्यूज़ Updates पाने के लिए हमारे WhatsApp नंबर 9592825203 को अपने Mobile में Save करके हमारे नंबर को अपने किसी ग्रुप में एड कर लें ताकि आपको, आपके पारिवारिक सदस्यों को, आपके दोस्तों को भी अपने शहर और आसपास की खबरें अपडेट न्यूज़ मिल सकें /
finance minister manpreet badals mother passed away punjab






































