.
For the people of Jalandhar District Collector Varinder Kumar Sharma issued a helpline number for these essential facilities during curfew
शहर के लोगों ने जिलाधीश से की एक और अपील,
(पढ़ें और देखें पीटीबी न्यूज़ पर)
PTB City न्यूज़ जालंधर : जालंधर में लॉकडाउन के बाद लगे कर्फ्यू की वजह से जालंधर के लोगों को काफी मुसीबतों का सामना करना पड़ रहा है ऐसे में जालंधर के जिलाधीश ने लोगों को आ रही घरेलू जरूरतों के नहीं मिलने पर आ रही समस्याओं को देखते हुए हैल्पलाइन नंबर किये हैं /
..

इस दौरान जिलाधीश ने लोगों से अपील की है की वह इन हैल्पलाइन नंबरों पर कॉल करके अपने घर में उपयोग होने वाली जरूरतें जिनमें दूध, सब्जी और अन्य जरुरत के सामान घर पर ही मंगवा सकते हैं / उन्होंने यह भी कहा है कि इस दौरान किसी भी हालत में कोई भीड़ इकट्ठा ना होने दें /
..

इस दौरान शहर के लोगों ने पीटीबी न्यूज़ से सम्पर्क कर अपनी बात जिलाधीश के समक्ष रखते हुए कहा कि अगर हो सके तो जिस तरह से आपने रोजाना उपयोग होने वाली जरूरतों का ख्याल रखते हुए यह हैल्पलाइन नंबर जारी किये हैं वैसे ही अगर इलाके के मेडिकल स्टोर, टायरों में हवा भरने वाले, पेंचर लगाने वालों को भी अपनी दुकाने भी खुलवा दें, क्योंकि जिस तरह रोज अन्य चीजों की जरूरत होती है वैसे ही मेडिकल शॉप के इलावा अन्य चीजों की जरूरत पड़ती है /
..
हमारे फेसबुक पेज www.facebook.com/ptbnewsonline/ को लाईक करें और अपने शहर और आसपास की खबरें देखें सबसे पहले,
WhatsApp पर न्यूज़ Updates पाने के लिए हमारे WhatsApp नंबर 9592825203 को अपने Mobile में Save करके हमारे नंबर को अपने किसी ग्रुप में एड कर लें ताकि आपको, आपके पारिवारिक सदस्यों को, आपके दोस्तों को भी अपने शहर और आसपास की खबरें अपडेट न्यूज़ मिल सकें /
For the people of Jalandhar District Collector Varinder Kumar Sharma issued a helpline number for these essential facilities during curfew

































