.
suspected patient of coronavirus in jalandhar Punjab
(पढ़ें और देखें पीटीबी न्यूज़ पर)
PTB City न्यूज़ जालंधर : पंजाब में कोरोना वायरस के केसों कि संख्या लगातार बढ़ती ही जा रही है / ऐसे में पंजाब से अब तक 26 केस पॉजिटिव पाए जा चुके हैं / इसके इलावा कई संदिग्ध मरीज भी पंजाब में पाए गए हैं, जिन्हें आइसोलेशन वार्ड में रखा गया है /
.आज तीन मरीजों में भी कोरोना वायरस होने की पुष्टि होने के बाद जालंधर के सेहत विभाग अधिकारीयों में हड़कम मच गया, लेकिन इस मामले में एक नया मोड़ तब आ गया जब जालंधर के सोढल नगर के अधीन पड़ते प्रीत नगर मोहल्ले में एक युवक में कोरोना वायरस होने का शक हुआ / इस युवक की उम्र करीब 29 वर्ष की है और उसमें कोरोना वायरस के लक्षण पाए गए हैं /
..
जानकारी के अनुसार संदिग्ध मरीज कुछ दिन पहले दिल्ली से आया था, जिसे कुछ दिनों से बुखार, खांसी, जुकाम हो रहा था / यह युवक पहले अपना इलाज जालंधर के ही अलग-अलग डॉक्टरों से करवाता रहा / लेकिन वह ठीक नहीं हुआ तो इस बात की सुचना परिवार ने जिले की मैडीकल टीम को दी, जिसके बाद मैडीकल टीम उसे आइसोलेशन वार्ड में भर्ती करवाने के लिए ले गई है /
.सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार इस युवक का फिलहाल टैस्ट किया जा रहा है, जिसकी जांच के बाद ही यह पता चल सकेगा कि वह कोरोना वायरस से संक्रमित है या नहीं, इसके साथ ही इलाके के लोगों को घरों में ही रहने की हिदायत दी गई है /
..
हमारे फेसबुक पेज www.facebook.com/ptbnewsonline/ को लाईक करें और अपने शहर और आसपास की खबरें देखें सबसे पहले,
WhatsApp पर न्यूज़ Updates पाने के लिए हमारे WhatsApp नंबर 9592825203 को अपने Mobile में Save करके हमारे नंबर को अपने किसी ग्रुप में एड कर लें ताकि आपको, आपके पारिवारिक सदस्यों को, आपके दोस्तों को भी अपने शहर और आसपास की खबरें अपडेट न्यूज़ मिल सकें /
suspected patient of coronavirus in jalandhar Punjab

































