PTB News

Latest news
जालंधर में दिनदिहाड़े फिर चली गोलियां, पुलिस जांच में जुटी Iran-America में समझौते की खबरों से चढ़ी शेयर मार्केट, निवेशकों ने ली राहत की सांस एचएमवी की छात्राओं ने यूनिवर्सिटी में सबसे ज़्यादा एसजीपीए हासिल किए, ਲਾਇਲਪੁਰ ਖ਼ਾਲਸਾ ਕਾਲਜ ਦੇ ਐਮ.ਐਸ.ਸੀ. ਆਈ.ਟੀ. ਸਮੈਸਟਰ ਤੀਜਾ ਦਾ ਨਤੀਜਾ ਰਿਹਾ ਸ਼ਾਨਦਾਰ, अब सरकार ने शुरू की बेसहारा बच्चों के लिए Bal Sangopan Yojana, मिलेंगे 2500 रूपये महीना अमेरिकी हमले में मृत आदित्य के शव का परिवार व गांव वाले कर रहे इंतजार, फूट-फूट कर मीडिया के सामने रो... निशानेबाजी के 'गोल्डन बॉय' जसपाल राणा ने दुनिया को कहा अलविदा, खेल जगत में शोक गोल्डन टेंपल परिसर में बेअदबी की युवक ने की कोशिश, SGPC अध्यक्ष ने लिया संज्ञान पेपर लीक और परीक्षा विवाद पर कॉकरोच पर ने किया बड़े आंदोलन का ऐलान Iran US War, Oman के निकट अमेरिकी मिसाइल हमले में हिमाचल प्रदेश के युवक की हुई मौत, क्षेत्र में शोक ...

पंजाब के इंडस इंटरनेशनल अस्पताल का कारनामा, किया किडनी कांड, पुलिस ने दर्ज की FIR,

greed money the youth sold kidney 10 lakhs the police registered case Big News

PTB Big न्यूज़ मोहाली : पंजाब के मोहाली जिले के गांव जवाहरपुर के नजदीक स्थित इंडस इंटरनेशनल अस्पताल से जुड़ा एक पैसों के लालच में किसी दूसरे की किडनी ट्रांसप्लांट करवाने का मामला सामने आया है। इस ठगी में पुलिस ने अस्पताल के कोऑर्डिनेटर अभिषेक व अन्य लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर अभिषेक को गिरफ्तार किया है। सिरसा निवासी कपिल (28) ने पैसों के लालच में 10 लाख रुपये में सौदा तय किया।

सोनीपत निवासी सतीश तायल और डाक्टरों ने मिलीभगत से फर्जी कागजात तैयार करवाए गए और कपिल को सतीश तायल का नकली बेटा अमन तायल बनाकर उसकी किडनी निकाल ली गई। किडनी ट्रांसप्लांट की प्रक्रिया छह मार्च को इंडस इंटरनेशनल अस्पताल में पूरी की गई। किडनी देने वाले कपिल के मुताबिक सतीश तायल का नकली बेटा बनने के सभी कागजात अस्पताल में कार्यरत कोऑर्डिनेटर अभिषेक ने तैयार करवाया था।

अभिषेक ने उसे किडनी के बदले 10 लाख रुपये देने की बात कही थी। कपिल का आरोप है कि किडनी निकलवाने के बाद उसको 10 लाख रुपए की बजाय सिर्फ साढ़े चार लाख रुपये दिए गए और एक कमरे में बंद कर दिया गया। साढ़े चार लाख रुपये मिलने के बाद कपिल ने चार लाख रुपये अपने दोस्त की सलाह पर दोगुना करने के लालच में गंवा दिए।

अब उसके पास न पैसे बचे हैं और न किडनी। दोनों तरफ से झांसे में आकर लूट जाने के बाद कपिल ने पुलिस हेल्पलाइन नंबर 112 पर शिकायत की। पुलिस ने उसे छुड़वाकर सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया। कपिल को असली बेटा दिखाने के लिए असली परिवार के साथ कपिल की फोटो खिंचवाकर रिकॉर्ड में लगा दिए गए। वोटर कार्ड और आधार कार्ड भी फर्जी बनाया गया। रिकॉर्ड के साथ गांव पंचायत के दस्तावेज भी लगाए गए थे। यहां तक कि ब्लड रिपोर्ट में भी हेराफेरी की गई है।

Latest News