.
.
haryana chandigarh city rumors of bomb at elante mall of chandigarh
(पढ़ें और देखें पीटीबी न्यूज़ पर)
PTB Big Breaking न्यूज़ चंडीगढ़ : चंडीगढ़ के एलांते मॉल (Elante) में बम होने की अफवाह के बाद पूरे मॉल को खाली करवा दिया गया / चंडीगढ़ पुलिस को पीसीआर (PCR) पर सूचना मिली कि एलांते मॉल में बम रखा है जो जल्द ही फटने वाला है / इसके बाद पुलिस और स्थानीय प्रशासन द्वारा आनन-फानन में मॉल को खाली करवाया गया. लेकिन, अब तक की जांच में यह महज कोरी अफवाह लग रही है /
.
.
अब चंडीगढ़ पुलिस उस व्यक्ति की तलाश कर रही है, जिसने पीसीआर पर एलांते मॉल में बम होने की सूचना दी / दरअसल, एलांते मॉल में बकरीद की छुट्टी के कारण काफी भीड़ थी और ऐसे में अफरा-तफरी का माहौल बन गया था / पुलिस के मुताबिक, एक कॉल आई थी, जिसमें कहा गया कि मॉल में बम है जो थोड़ी देर में फटने वाला है / इसके बाद पूरा मॉल खाली करवा दिया गया /
.
.
बता दें कि एलांते एनसीआर को छोड़कर उत्तरी भारत में यह सबसे बड़ा मॉल है / रिटेल स्पेस में हाइपरमार्केट, डिपार्टमेंटल स्टोर्स, स्पोर्ट्स बार, बोलिंग एले और आठ स्क्रीन मल्टिपलेक्स हैं / 20 एकड़ से ज्यादा जगह में बना यह मॉल इस क्षेत्र का अकेला ऐसा मॉल है जहां की सारी जगह करीब-करीब भरी हुई हैं /
.
.
WhatsApp पर न्यूज़ Updates पाने के लिए हमारे WhatsApp नंबर 9815505203 / 9592825203 को अपने Mobile में Save करके हमारे नंबर पर अपना नाम और शहर लिखकर भेजें /
फेसबुक पर हमसे जुड़ने के लिए www.facebook.com/ptbnewsonline/
haryana chandigarh city rumors of bomb at elante mall of chandigarh


































