.
health ministry says country 78 districts corona free 1409 new cases surfaced in 24 hours
(पढ़ें और देखें पीटीबी न्यूज़ पर)
PTB Big न्यूज़ नई दिल्ली : कोरोना वायरस से पूरे देश को खौफजदा किया हुआ है / हर रोज नए मामले सामने आ रहे हैं / स्वास्थ्य मंत्रालय के ताजा आंकड़ों के मुताबिक 24 घंटे में देशभर में 1409 नए मामले सामने आए हैं / इसी के साथ देश में कोरोना के कुल पॉजिटिव मामलों की संख्या बढक़र 21,393 हो गई है /
..
आज स्वास्थ्य मंत्रालय की तरफ से बताया गया कि आज देश में 12 जिले ऐसे हैं जहां पिछले 28 दिनों से कोरोना का कोई नया मामला सामने नहीं आया है / वहीं अब देश में 23 राज्य और केंद्रशासित प्रदेशों के 78 जिले ऐसे भी हैं जहां पिछले 14 दिनों से कोई केस दर्ज नहीं हुआ है /
.पर्यावरण मंत्रालय के सचिव सीके मिश्रा ने कहा कि आंकड़ों से हटकर हमें रणनीति पर सोचना होगा, हमारे सामने कोरोना की बड़ी चुनौती है, हमारा मूल मंत्र है जिंदगी कैसे बचाएं / उन्होंने बताया कि 23 मार्च को 14915 टेस्ट किए गए थे और 22 अप्रैल तक 4 लाख से ज्यादा टेस्ट कर चुके हैं, लेकिन ये काफी नहीं है / कोरोना के खिलाफ टेस्टिंग ही अहम हथियार है, हम आज भी एक महीने के पहले की स्थिति में हैं और हालात बिगड़े नहीं हैं /
.अभी तक बाकी देशों की तुलना में हम बेहतर कर रहे हैं / आज गृह मंत्रालय की संयुक्त सचिव पुण्य सलिला श्रीवास्तव ने कहा कि देश में ग्रामीण क्षेत्रों में अर्थव्यवस्था की गति बनाए रखने के लिए कृषि कार्यों की अनुमति दी है / वहीं, वरिष्ठ नागरिकों की बैक साइड अटेंडेंट और देखभाल सेवाओं को प्रतिबंधों से छूट दी गई है /
.उन्होंने बताया कि प्रीपेड मोबाइल की रिचार्ज सेवाओं, शहरी क्षेत्रों में स्थित खाद्य प्रसंस्करण उद्योग जैसे मिल्क प्रोसेसिंग यूनिट, ब्रेड फैक्ट्री, आटा मिलों को छूट प्राप्त है / विद्यार्थियों के लिए शैक्षिक किताबों की दुकानों और गर्मी के मौसम को देखते हुए इलेक्ट्रिक पंखों की दुकानों को खोलने की अनुमति दी गई है /
.
हमारे फेसबुक पेज www.facebook.com/ptbnewsonline/ को लाईक करें और अपने शहर और आसपास की खबरें देखें सबसे पहले,
WhatsApp पर न्यूज़ Updates पाने के लिए हमारे WhatsApp नंबर 9592825203 को अपने Mobile में Save करके हमारे नंबर को अपने किसी ग्रुप में एड कर लें ताकि आपको, आपके पारिवारिक सदस्यों को, आपके दोस्तों को भी अपने शहर और आसपास की खबरें अपडेट न्यूज़ मिल सकें /
health ministry says country 78 districts corona free 1409 new cases surfaced in 24 hours






































