.
4 slums ashes due to fire nawanshahr Coronation free due to nawanshahr Punjab
(पढ़ें और देखें पीटीबी न्यूज़ पर)
PTB Sad न्यूज़ नवांशहर : बीते दिन जहां नवांशहर के 18वें कोरोना पॉजिटिव के ठीक होने पर उसे अस्पताल से छुट्टी दे दी गई वहीं यह जिला पंजाब का पहला कोरोना मुक्त इलाका भी बन गया है, जिसकी ख़ुशी जहां आज भी जिला स्वास्थ्य अधिकारी, पुलिस अधिकारी व शहर के लोग मना रहे थे, लेकिन यह ख़ुशी उस समय दुःख में बदल गई जब कस्बा राहों में आग लगने से 4 झुग्गियां जलकर राख हो गई /
..
फ़िलहाल इस दौरान जानी नुकसान होने से बचाव तो बच गया, लेकिन लोगों का कीमती सामान जलकर राख हो गया / घटना की सूचना मिलते ही मौके पर एस. एच. ओ. राहों सुभाश बाठ ने पुलिस पार्टी सहित मौके पर पहुंचकर फायर ब्रिगेड को बुलाया / काफी मशक्कत के बाद फायर ब्रिगेड की तरफ से आग पर काबू पाया गया / आपको यह भी बता दें कि झुग्गियों में छोटे बच्चों सहित करीब 17 लोग मौजूद थे / सिविल प्रशासन की की तरफ से तहसीलदार कुलवंत सिंह ने भी मौके पर पहुंचकर हालात का जायजा लिया /
. .फिलहाल आग लगने के कारणों का अभी तक पता नहीं लग सका है, लेकिन झुग्गियों में बिजली का कनैक्शन भी था और चूल्हा भी जलाया गया था / झुग्गी निवासी लोगों ने बताया कि वह यहां 7 परिवार रहते हैं, लेकिन आज अचानक आग लग गई और उन्हें कुछ भी पता नहीं लगा और देखते ही देखते ही आग ने उनका सामान जलाकर राख कर दिया /
..
हमारे फेसबुक पेज www.facebook.com/ptbnewsonline/ को लाईक करें और अपने शहर और आसपास की खबरें देखें सबसे पहले,
WhatsApp पर न्यूज़ Updates पाने के लिए हमारे WhatsApp नंबर 9592825203 को अपने Mobile में Save करके हमारे नंबर को अपने किसी ग्रुप में एड कर लें ताकि आपको, आपके पारिवारिक सदस्यों को, आपके दोस्तों को भी अपने शहर और आसपास की खबरें अपडेट न्यूज़ मिल सकें /
4 slums ashes due to fire nawanshahr Coronation free due to nawanshahr Punjab






































