.
How did the liquor businessman in Jalandhar become the press card for curfew coverage? Case registered Punjab
(पढ़ें और देखें पीटीबी न्यूज़ पर)
PTB City न्यूज़ जालंधर (एडिटर-इन-चीफ) राणा हिमाचल : जालंधर में जिला लोक संपर्क विभाग की और से लगातार अभी भी कई ऐसे मीडिया कर्मीं हैं जिनका कार्ड जारी नहीं किया गया जो या तो प्रिंट मीडिया से जुड़े हैं या फिर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया से या फिर वेब पोर्टल से? आखिर इन सबके साथ भेदभाव कर, कैसे एक शराब ठेकेदार जिसका नाम रॉकेश सहगल उर्फ रॉकी सहगल है का प्रैस कवरेज के लिए कर्फ्यु कार्ड जारी कर दिया गया /
.इन सबके बीच अब इस ठेकेदार के खिलाफ थाना चार में IPC 419 और 188 के तहत केस दर्ज किया गया है / आपको बता दें रॉकी सहगल खांबड़ा के रहने वाले हैं और उनपर आरोप है कि उन्होंने गैर-कानूनी ढंग से प्रैस का कर्फ्यू कार्ड बनाया है / फिलहाल अभी रॉकी सहगल की गिरफ्तारी की किसी अधिकारी ने कोई भी पुष्टि नहीं की है /
.वहीं अगर जिला लोक संपर्क विभाग के सीनियर अधिकारीयों की माने तो उनको वेब पोर्टल में छपी खबर के बाद ही इस बात का पता चला है कि शराब का कारोबार करने वाले रॉकी सहगल ने भी कर्फ्यू दौरान कवरेज करने का कार्ड बनाया हुआ है और उस पर बकायदा उसका नाम और पता लिखा हुआ है, लेकिन वह किस अखबार से है उसकी जगह पर डायरेक्टर लिखा हुआ है /
.इस मामले में जब पीटीबी न्यूज़ ने जालंधर के जिला लोक संपर्क विभाग के सीनियर अधिकारी मनविंदर सिंह से सम्पर्क किया तो उन्होंने कहा कि हमें वेब पोर्टल चलाने वालों से पता चला है और वह खुद रॉकी सहगल के बारे में कुछ नहीं जानते की वह एक शराब कारोबारी है / उन्होंने कहा कि हो सकता है कि भीड़ का फायदा उठाते हुए कोई ब्लेंक कार्ड उनके ऑफिस से उठाकर ले गया हो और उस पर अपना या अन्य किसी का नाम रोकी सहगल लिखकर इसका उपयोग कर्फ्यु की कवरेज के दौरान उठा रहा हो, इस मामले में हमने स्थानीय थाने को इसकी सुचना दे दी है, जिसके बाद पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है व आगे की जाँच की जा रही है /
.आपको बता दें कि कोरोना वायरस के लगातार बढ़ करे प्रभाव को देखते हुए और लोगों द्वारा लोकडाउन का उलंघन करने की वजह पंजाब में बीते दिनों से कर्फ्यू लगा दिया गया था और इस कर्फ्यू के दौरान जिलाधीश के आदेशों पर ही लोक संपर्क विभाग की तरफ से प्रैस के कार्ड जारी किये गए थे, ताकि प्रिंट मीडिया से लेकर, इलेक्ट्रॉनिक मीडिया व वेब पोर्टल चलाने वाले आसानी से शहर व आसपास के इलाकों की कवरेज कर सकें /
.इस मामले में जब रॉकी सहगल से पीटीबी न्यूज़ ने सम्पर्क करने की कोशिश की तो उनसे हमारा सम्पर्क नहीं हो सका अगर वह भी अपना पक्ष रखना चाहते हैं तो वह हमारे से सम्पर्क कर सकते हैं / फ़िलहाल मीडिया के सूत्रों से पता चला है की वह रॉकी सहगल एक अखवार के डायरेक्टर हैं और इसीलिए शायद उनका यह कार्ड बना है / अब देखना यह होगा की इस मामले में पुलिस की तफ्तीश के बाद क्या नया मोड़ आता है /
.
हमारे फेसबुक पेज www.facebook.com/ptbnewsonline/ को लाईक करें और अपने शहर और आसपास की खबरें देखें सबसे पहले,
WhatsApp पर न्यूज़ Updates पाने के लिए हमारे WhatsApp नंबर 9592825203 को अपने Mobile में Save करके हमारे नंबर को अपने किसी ग्रुप में एड कर लें ताकि आपको, आपके पारिवारिक सदस्यों को, आपके दोस्तों को भी अपने शहर और आसपास की खबरें अपडेट न्यूज़ मिल सकें /
How did the liquor businessman in Jalandhar become the press card for curfew coverage? Case registered Punjab

































