.
Information and Broadcasting Minister Prakash Javadekar said it is wrong to harass journalists and doctors news delhi
(देखें पीटीबी न्यूज़ पर Video)
PTB Big Breaking न्यूज़ नई दिल्ली : सरकार ने डॉक्टरों और पत्रकारों को लॉकडाउन के दौरान काम पर जाने के कारण संक्रमण के दायरे में आने के भय से घर खाली कराने की घटनाओं पर चिंता जाहिर करते हुए लोगों से इस तरह का व्यवहार नहीं करने का आग्रह किया है /
..
सूचना प्रसारण मंत्री प्रकाश जावड़ेकर ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में बुधवार को हुई बैठक के बाद संवाददाता सम्मेलन में पत्रकारों के सवालों पर कहा कि यह गंभीर और चिंताजनक स्थिति है / किसी सभ्य समाज में इस तरह की स्थिति ठीक नहीं है /
.उन्होंने कहा कि जनता कर्फ़्यू के दौरान पूरे देश ने ताली और थाली बजाकर कोरोना से लड़ रहे इन्ही लोगों का आभार जताया था, लेकिन दो दिन बाद इन्हीं बहादुर लोगों को घर खाली करने के लिए कहा जा रहा है / जावड़ेकर ने कहा कि यह गलत है और समाज को समझना चाहिए कि यह मानवता की सेवा है / समाज को समझना चाहिए कि ये लोग कोरोना के खिलाफ अग्रिम मोर्चे पर हैं इसलिए उनका सम्मान करना चाहिए /
.आपको बता दें कि कल डॉक्टरों ने गृहमंत्री अमित शाह से भी शिकायत की थी कि मकान मालिक कोरोना वायरस का इलाज कर रहे डॉक्टरों को घर खाली करने को कह रहे हैं और दूसरी और मीडिया जो सूचनाओं का आदान प्रदान करता है उसको हर जगह पर पुलिस द्वारा परेशान किया जा रहा है इसमें चाहे वह प्रिंट मीडिया से जुड़े हों चाहे इलेक्टॉनिक मीडिया से या फिर वेब मीडिया से जो सुबह से शाम तक लगातार अपनी सेवाएं बिना किसी भी के दे रहे हैं /
..
हमारे फेसबुक पेज www.facebook.com/ptbnewsonline/ को लाईक करें और अपने शहर और आसपास की खबरें देखें सबसे पहले,
WhatsApp पर न्यूज़ Updates पाने के लिए हमारे WhatsApp नंबर 9592825203 को अपने Mobile में Save करके हमारे नंबर को अपने किसी ग्रुप में एड कर लें ताकि आपको, आपके पारिवारिक सदस्यों को, आपके दोस्तों को भी अपने शहर और आसपास की खबरें अपडेट न्यूज़ मिल सकें /
Information and Broadcasting Minister Prakash Javadekar said it is wrong to harass journalists and doctors news delhi

































