PTB News

Latest news
ब्रिटिश ओलिविया स्कूल, में नन्हे-मुन्ने बच्चों ने मनाया बाल गोपाल महोत्सव, सेंट सोल्जर ग्रुप की विभिन्न स्कूल शाखाओं में धूमधाम से मनाई गई श्री कृष्ण जन्माष्टमी, इनोसेंट हार्ट्स स्कूल में हर्षोल्लास एवं भक्तिभाव से मनाया गया जन्माष्टमी उत्सव, रचनात्मकता एवं उल्लास के साथ नन्हे विद्यार्थियों ने मनाई श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, एचएमवी, जालंधर् ने बढ़ाया राष्ट्रीय गौरव - प्राचार्या डॉ. एकता खोसला ‘एजुप्रेन्योर ऑफ द ईयर 2026’ से... Pyramid E-Services में घुस कर मैनेजर से मारपीट, स्टाफ का पर्स चोरी करने वाले मां-बेटे सहित 20 पर दर्... US President Donald Trump को उस समय एक जोरदार झटका लगा एयरपोर्ट पर कस्टम विभाग ने महिला के पास से बरामद किया 2.18 करोड़ का सोना 2 लाख अतिनिर्धन परिवारों को 300 यूनिट मुफ्त बिजली व महिलाओं को मिलेंगे 1500 रुपए जन्माष्टमी पर मुस्लिम आर्टिस्ट ने बनाईं भगवान कृष्ण की अद्भुत ऑयल पेंटिंग

बाहरवीं तथा दसवीं कक्षा की बोर्ड परीक्षा के विद्यार्थियों के लिए आईवी वर्ल्ड स्कूल में सफलता के आशीर्वाद हेतु सरस्वती पूजन तथा अरदास का आयोजन,

ivy-world-school-success-and-happiness-for-the-future-blessing-ceremony

.

PTB न्यूज़ “शिक्षा” : आईवी वर्ल्ड स्कूल में इस सत्र के बाहरवीं तथा दसवीं के विद्यार्थियों के लिए सफलता का आशीर्वाद प्राप्त करने के लिए सरस्वती पूजा का तथा अरदास का आयोजन किया गया। जिसमें बाहरवीं तथा दसवीं कक्षा के विद्यार्थियों ने इसमें अपने आलस्य तथा अकर्मन्यता की आहुति देते हुए, यह संकल्प लिया कि वह हर उचित तथा संभव प्रयास से अपने जीवन की इस परीक्षा में सफलता प्राप्त कर अपने जीवन को उज्जवल बनाएँगे।

.

.

वासल एजुकेशनल ग्रुप के अध्यक्ष, श्री के.के वासल जी, चेयरमैन श्री संजीव कुमार वासल जी, उपाध्यक्ष श्रीमती ईना वासल जी, सी.ई.ओ श्री राघव वासल जी और निर्देशका श्रीमती अदिति वासल जी ने सबको इस परीक्षा को सकारात्मक तथा निष्ठापूर्वक दृष्टिकोण से करने के लिए प्रेरित किया।

.

.

वासल एजुकेशन के चेयरमैन श्री संजीव कुमार वासल जी ने छात्रों को प्रोत्साहित करते हुए कहा कि , “जीवन में सफलता प्राप्त करने का एक ही मूलमंत्र है, कर्मनिष्ठा तथा सजगता इसलिए आप जो भी कार्य कर रहे हैं उसे सच्चे मन से ही करें ताकि सफलता आपके कदम चूमे।

.

.

इस सुअवसर पर विद्यालय की प्रधानाचार्या जी ने कहा कि, “अपने परिश्रम को सफलता का पूर्ण रूप देने के लिए यह भी आवश्यक है कि हम हर कार्य के लिए समयनियोजित करें तथा एकाग्रता से कार्य करें।” हम सब आपकी सफलता की कामना करते है।

.