PTB News

Latest news
पंजाब : दिवाली से पहले हो सकता है हड़ताल पर गए कर्मचारियों पर बड़ा एक्शन जालंधर : झुग्गियों पर नगर निगम का बड़ा एक्शन, मिला 3 दिन का अल्टीमेटम Gold-Silver को लेकर आई Good News, त्योहारों के सीजन में तबा के कर सकेंगे खरीदारी पंजाब : मशहूर पंडित छोले-कुलचे वाले के बेटे की गोलियां मारकर की हत्या जालंधर : PAP मुख्यालय में मनाया गया पुलिस स्मृति दिवस, DGP गौरव यादव ने पुलिस शहीदों को दी भावपूर्ण ... CM मान का कटा दिल्ली एयरपोर्ट पर 50,000 रूपये का चालान, 3 घंटे रोका Actor Tiger Shroff फायरिंग केस में हुआ बड़ा खुलासा, शूटरों के निशाने पर थे कई दिग्गज एक्टर LKC ਵੱਲੋਂ “ਪੇਜ ਟੂ ਸਟੇਜ: LKC ਬੁੱਕ ਰੀਡਿੰਗ ਐਂਡ ਰਿਵਿਊ ਕੰਪੀਟੀਸ਼ਨ 2026” (Page to Stage: LKC Book Reading a... आईवी वर्ल्ड स्कूल में दशहरा उत्सव की धूम, विद्यार्थियों ने दिया संस्कृति, संस्कार , सदाचार और अच्छाई... सेंट सोल्जर डिवाइन पब्लिक स्कूल में मदर्स हैप्पीनेस क्लब के तत्वावधान में दशहरा एवं नवरात्रि समारोह ...

पंजाब के लोगों के लिए घबराहट भरी ख़बर, BSF, RAF सहित 50 कंपनियां को किया गया तैनात, 15 जिलों में लागू हुई धारा 144,

three-level-security-arrangement-on-punjab-border-due-to-kisan-andolan-big-news

.

PTB Big न्यूज़ चंडीगढ़ : किसान संगठनों के दिल्ली कूच आंदोलन को लेकर हरियाणा पुलिस ने अभेद्य सुरक्षा व्यवस्था की है। पंजाब सीमा पर तीन लेयर की पुलिस सुरक्षा होगी। सबसे पहले बीएसएफ के जवान होंगे और उनके पीछे आरएएफ और तीसरी लेयर में हरियाणा पुलिस के हथियारबंद जवान तैनात होंगे। पंजाब के साथ लगते बार्डर को सील करने के अलावा लिंक रोड पर भी पुलिस कर्मचारी तैनात किए हैं और 13 फरवरी को चेकिंग और अनुमति के बाद ही वाहनों का हरियाणा में प्रवेश हो सकेगा।

.

.

प्रदेश में कानून व्यवस्था सुचारू रखने के लिए 15 जिलों में धारा-144 लगाई गई है। इसके तहत ट्रैक्टर-ट्राली के माध्यम से किसी भी प्रकार के प्रदर्शन या मार्च को प्रतिबंधित किया गया है। प्रदेशभर में खुफिया विभाग के कर्मचारी पल-पल की जानकारी हासिल करके मुख्यमंत्री कार्यालय को भेज रहे हैं। वहीं, सोशल मीडिया के माध्यम से दुष्प्रचार करने वाले शरारती तत्वों पर सोशल मीडिया मॉनिटरिंग सेल नजर रख रहा है। हरियाणा पुलिस ने कड़ी चेतावनी जारी की है कि सोशल मीडिया पर अफवाह फैलाने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। 

.

three-level-security-arrangement-on-punjab-border-due-to-kisan-andolan-big-news

.

पुलिस ने जनता से अपील की है कि वे सोशल मीडिया पर किसी भी प्रकार के कंटेंट अथवा वीडियो को बिना पुष्टि के शेयर न करें। सरकारी प्रवक्ता ने बताया कि कुंडली, बड़ी, बहादुरगढ़ और साथ लगते विभिन्न औद्योगिक संगठनों ने भी प्रशासन से अनुरोध किया गया है कि धरना-प्रदर्शन को रोकने के लिए आवश्यक कदम उठाएं, क्योंकि पिछली बार के धरना-प्रदर्शन से उनका काफी आर्थिक नुकसान हुआ था।

.

.

उन्होंने बताया कि प्रदेश में विभिन्न किसान संगठनों ने भी पुलिस-प्रशासन को आश्वस्त किया है कि वे प्रदर्शन में भाग नहीं लेंगे। इन किसान संगठनों ने अपील भी की है कि ट्रैक्टर-ट्राली खेतों में चलाने के लिए हैं न कि किसी प्रकार के प्रदर्शन के लिए। यातायात संबंधी या अन्य महत्वपूर्ण जानकारी के लिए हरियाणा पुलिस के सोशल मीडिया एक्स अकाउंट @Haryana_Police, @DGPHaryana और फेसबुक अकाउंट Haryana Police को फॉलो करें। इन सोशल मीडिया अकाउंट पर सभी महत्वपूर्ण जानकारी समय-समय पर अपडेट की जाती रहेगी।

.

.

साथ ही पंजाब जाने वाले यात्री हरियाणा पुलिस की ओर से समय-समय पर जारी की जाने वाली ट्रैफिक एडवाइजरी को फॉलो करते रहें और अनावश्यक यात्रा करने से बचें। किसी भी प्रकार की आपातकालीन स्थिति में डायल- 112 पर संपर्क करें। हरियाणा पुलिस ने पुख्ता सुरक्षा बंदोबस्त किए हैं। किसी को भी कानून हाथ में नहीं लेने दिया जाएगा। अगर कोई कानून तोड़ने की कोशिश करेगा तो उनके खिलाफ सख्ती से पेश आया जाएगा। पंजाब से जुड़ी सीमाओं पर अर्धसैनिक बलों के साथ हरियाणा पुलिस के जवान तैनात हैं।

.