Jalandhar police busted high-profile gambling base Police recovered lakhs of rupees, vehicles and weapons from the accused
(पढ़ें और देखें पीटीबी न्यूज़ पर)
PTB Big Crime न्यूज़ जालंधर (एडिटर-इन-चीफ) राणा हिमाचल : जिला जालंधर में आये दिन पुलिस कई जुए के अड्डों पर रेड कर आरोपियों को पकड़ती रहती है, लेकिन इस बार जालंधर पुलिस ने एक हाईप्रोफाइल जुए के अड्डे खुलासा कर शहर में सनसनी फैला दी है /
.इस हाईप्रोफाइल जुए के अड्डे के खुलासे संबंधी जानकारी देते हुए पुलिस कमिश्नर गुरप्रीत सिंह भुल्लर ने बताया मीडिया को बताया कि पुलिस के गुप्ता सुचना के आधार पर जब इलाके में रेड की तो मौके से 11 जुआरी पकड़े गए थे, जो ज्यादातर अमृतसर के रहने वाले हैं / जिनके पास से पुलिस ने 19.82 लाख रुपए के साथ तीन रिवाल्वर और एक पिस्तौल व पांच गाड़ियां बरामद की हैं /
इन सभी पकड़े गए आरोपियों की पहचान सुच्चा सिंह (52) दियालपुर, संदीप शर्मा (43) मीठा बाज़ार, दविंदर (33) आदमपुर, विशाल भल्ला (41) बबिया मज़ार कटरा दूलो, मोहित (28) कटरा दूलो, रिक्की (36) हज़रत नज़र, कमल कुमार (37) तीर्थ रोड, भानूं (34) खूह बंबे वाला गेट, कौशल कुमार (33) मनोहर लाल (34) राम बाग़ कोट, आत्मा सिंह और प्रवीण महाजन (41) खरास वाली गली नज़दीक अमृतसर बस स्टैंड के रूप में हुई है /
.पुलिस कमिश्नर गुरप्रीत सिंह भुल्लर ने यह भी बताया कि डीसीपी सुडरविजी के नेतृत्व में सीआईए स्टाफ-1 की पुलिस ने देर रात वेरका मिल्क प्लांट स्थित गुरु अमरदास कालोनी की कोठी नंबर तीन में गुप्त सुचना के आधार पर रेड की थी, जहां से पुलिस ने इन सभी को जुआ खेलते हुए रंगे हाथ काबू किया, जिनमें से आठ लोग अमृतसर और तीन लोग जालंधर के अलग-अलग क्षेत्रों से संबंधित हैं /
.पुलिस कमिश्नर गुरप्रीत सिंह भुल्लर ने यह भी बताया कि जिस कोठी में से इनको पकड़ा है वह एक एनआरआई की थी, जिसकी चॉबी एक प्रापर्टी कारोबारी के पास थी, जिसका इन्होने फायदा उठाया / फ़िलहाल पुलिस ने इन सभी के खिलाफ संगीन धाराओं सहित आर्म्स एक्ट, गैंबलिंग एक्ट, IPC की धारा के साथ-साथ 188, 3 इपेडमिक डिसीस एक्ट और डिसास्टर मैनेजमेंट एक्ट 2005 की धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया है व इनसे पूछताछ की जा रही है /
.
हमारे फेसबुक पेज www.facebook.com/ptbnewsonline/ को लाईक करें और अपने शहर और आसपास की खबरें देखें सबसे पहले,
WhatsApp पर न्यूज़ Updates पाने के लिए हमारे WhatsApp नंबर 9592825203 को अपने Mobile में Save करके हमारे नंबर को अपने किसी ग्रुप में एड कर लें ताकि आपको, आपके पारिवारिक सदस्यों को, आपके दोस्तों को भी अपने शहर और आसपास की खबरें अपडेट न्यूज़ मिल सकें /
Jalandhar police busted high-profile gambling base Police recovered lakhs of rupees, vehicles and weapons from the accused




































