PTB Big Political न्यूज़ जालंधर : पंजाब कांग्रेस के अध्यक्ष पद मिलते ही पूर्व मंत्री नवजोत सिंह सिद्धू आज अचानक शाम के समय जालंधर पहुंच गए और पूर्व मंत्री मोहिंदर सिंह केपी से मिलने उनके घर पहुंचे / इस दौरान विधायक बावा हैनरी, विधायक संगत सिंह गिलजियां और विधायक परगट सिंह भी मौजूद थे /
. .इससे पहले नवजोत सिंह सिद्धू पूर्व मंत्री अवतार हैनरी के घर पर उनके बेटे और जालंधर उत्तरी क्षेत्र के विधायक बावा हैनरी, जालंधर कैंट के विधायक परगट सिंह और टांडा से विधायक संगत सिंह गिलजियां से मुलाकात की / मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह के मुखर विरोधी परगट एक दिन पहले भी पटियाला में सिद्धू के घर हाजिरी लगा चुके हैं /
.
.
इस दौरान पूर्व मंत्री अवतार हैनरी और उनके विधायक बेटे बावा हेनरी के रिश्ते मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह के साथ खास नहीं है / कांग्रेस की पिछली सरकार के समय में भी अवतार हैनरी का मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह से 36 का आंकड़ा ही रहा था / बावा हैनरी जालंधर उत्तरी सीट से विधायक हैं /
. .उनके अलावा जालंधर जिले से कांग्रेस के चार विधियाक हैं / इनमें विधायक राजिंदर बेरी, शाहकोट के विधायक लाडी शेरोवालिया, जालंधर वेस्ट के विधायक सुशील रिंकू और करतारपुर के विधायक चौधरी सुरेंद्र सिंह हैं / इनमें से कौन-कौन सिद्धू से मिलने पहुंचेगा इस पर भी नजर रहेगी / जालंधर आने से पहले नवजोत सिंह सिद्धू लुधियाना के खन्ना में कांग्रेस के दो विधायकों गुरकीरत सिंह कोटली और लखवीर सिंह लक्खा से मुलाकात कर चुके हैं /
.
हमारे फेसबुक पेज www.facebook.com/ptbnewsonline/ को लाईक करें और हमारे Youtube Channel https://www.youtube.com/ptbnewsonline/ को Subscribed करें और अपने शहर और आसपास की खबरें देखें सबसे पहले,
साथ ही आप हमारे Telegram नंबर 9815505203 पर न्यूज़ Updates पाने और WhatsApp नंबर 9592825203 पर न्यूज़ Updates पाने के लिए हमारे नंबर को अपने Mobile में Save करके या तो हमारे नंबर को अपने किसी ग्रुप में एड कर लें ताकि आपको, आपके पारिवारिक सदस्यों को, आपके दोस्तों को भी अपने शहर और आसपास की खबरें न्यूज़ मिल सकें या फिर हमें अपना पूरा नाम, शहर का नाम और इलाका जरूर लिखकर भेजें ताकि हम आपके नाम को Save करके किसी ग्रुप में एड कर सकें


































