PTB News

Latest news
ਲਾਇਲਪੁਰ ਖ਼ਾਲਸਾ ਕਾਲਜ ਦੇ ਬੀ.ਏ. ਜਰਨਲਿਜਮ ਐਂਡ ਮਾਸ ਕਮਿਊਨੀਕੇਸ਼ਨ ਸਮੈਸਟਰ ਤੀਜਾ ਦਾ ਨਤੀਜਾ ਰਿਹਾ ਸ਼ਾਨਦਾਰ, इनोसेंट हार्ट्स ने प्रेरणा, मनोरंजन और दूरदृष्टि के साथ 2026 बैच का किया स्वागत,   2,000 से ज़्यादा छात्रों को ₹10 लाख से ज़्यादा के ऑफ़र मिले, माइक्रोसॉफ्ट से ₹60 लाख का सबसे बड़ा ... एचएमवी की पूर्व छात्रा रशदीप कौर का राष्ट्रमंडल एवं एशियाई खेलों के लिए चयन, ​जालंधर! गुरुनानक पुरा में बनने जा रहे ओवरब्रिज के विरोध में कल बंद रहेंगी दुकानें CJP के संस्थापक सहित, 23 दिन बाद AISA छात्रों ने भी खत्म किया आमरण अनशन ट्रेनी IPS अधिकारी पर महिला अधिकारी ने लगाए गंभीर आरोप, कहा-मुझ पर फेंके कंडोम, किया यौन उत्पीड़न और... Cockroach Janata Party के प्रदर्शनकारियों पर दिल्ली पुलिस ने किया लाठीचार्ज, बैरिकेडिंग तोड़ी डेंटल कॉलेज शिमला का नाम राजीव गांधी डेंटल कॉलेज, शिमला होगा: मुख्यमंत्री स्वर्गीय श्रीमती मनोरमा मेयर के निमित्त प्रार्थना सभा में अर्पित भावभीनी श्रद्धांजलि,

सिद्धू की एंट्री से आहत हुए कैप्टन, नाराज कैप्टन बड़े धमाके की कर रहे हैं तैयारी,

congress crisis cm captain amarinder singh is not happy with appointment of navjot sidhu as punjab congress chief

PTB Big Political न्यूज़ चंडीगढ़ : पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह आज यानि सोमवार को बड़ा धमाका कर सकते हैं / मीडिया संबंधित एजेंसियों और सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, कैप्टन का यह धमाका पार्टी हाईकमान को बड़ा झटका भी दे सकता है / अंदेशा यह भी लगाया जा रहा है कि पंजाब में कैप्टन सरकार का कार्यकाल करीब सिर्फ छह महीने ही बचा है, ऐसे में कैप्टन द्वारा किये जाने वाले आज धमाके से पार्टी हाईकमान की परेशानी बढ़ सकती है /

.

.

सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, कांग्रेस हाईकमान ने जिस तरह कैप्टन को अनदेखा करते हुए नवजोत सिद्धू को प्रधान नियुक्त करने का एलान किया है, वह कैप्टन को बहुत ही नागवार गुजरा है / कैप्टन ने हाईकमान के फैसले का सम्मान करते हुए सिद्धू को प्रधान बनाने पर सहमति जता दी थी और एक मामूली शर्त यही रखी थी कि उन पर की गई अभद्र टिप्पणियों के लिए सार्वजनिक तौर पर माफी मांगें, तभी वह नवजोत सिंह सिद्धू से कोई बात करेंगे /

.

.

कैप्टन और सिद्धू के कद की बात करें तो यह शर्त बहुत बड़ी नहीं थी, लेकिन हाईकमान ने कैप्टन को बहुत ही हल्के में इस बात को लेकर सिद्धू को प्रधान बनाकर अपने लिए ही मुसीबत मोल ले ली है / वहीं कैप्टन को सिद्धू प्रधान के रूप में मंजूर नहीं है और हाईकमान के अपने प्रति इस बर्ताव को कैप्टन ने अपमान समझा है /

.

.

हैरानी वाली बात तो यह है कि हाईकमान ने कैप्टन के खिलाफ जाकर नवजोत सिंह सिद्धू को बहुत ज्यादा तरजीह दे डाली और अब तक प्रदेश कांग्रेस की बागडोर संभाल रहे नेताओं को सिरे से दरकिनार कर दिया / ऐसे में अब देखना यह बहुत ही दिलचस्प होगा कि कैप्टन द्वारा आज किये जाने वाले धमाके की गूंज से कांग्रेस पार्टी को आने वाले चुनावों से नुकसान होता है या फायदा?

.

 

 

 

हमारे फेसबुक पेज www.facebook.com/ptbnewsonline/ को लाईक करें और हमारे Youtube Channel https://www.youtube.com/ptbnewsonline/ को Subscribed करें और अपने शहर और आसपास की खबरें देखें सबसे पहले,

साथ ही आप हमारे Telegram नंबर 9815505203 पर न्यूज़ Updates पाने और WhatsApp नंबर 9592825203 पर न्यूज़ Updates पाने के लिए हमारे नंबर को अपने Mobile में Save करके या तो हमारे नंबर को अपने किसी ग्रुप में एड कर लें ताकि आपको, आपके पारिवारिक सदस्यों को, आपके दोस्तों को भी अपने शहर और आसपास की खबरें न्यूज़ मिल सकें या फिर हमें अपना पूरा नाम, शहर का नाम और इलाका जरूर लिखकर भेजें ताकि हम आपके नाम को Save करके किसी ग्रुप में एड कर सकें