PTB News

Latest news
जालंधर में दिनदिहाड़े फिर चली गोलियां, पुलिस जांच में जुटी Iran-America में समझौते की खबरों से चढ़ी शेयर मार्केट, निवेशकों ने ली राहत की सांस एचएमवी की छात्राओं ने यूनिवर्सिटी में सबसे ज़्यादा एसजीपीए हासिल किए, ਲਾਇਲਪੁਰ ਖ਼ਾਲਸਾ ਕਾਲਜ ਦੇ ਐਮ.ਐਸ.ਸੀ. ਆਈ.ਟੀ. ਸਮੈਸਟਰ ਤੀਜਾ ਦਾ ਨਤੀਜਾ ਰਿਹਾ ਸ਼ਾਨਦਾਰ, अब सरकार ने शुरू की बेसहारा बच्चों के लिए Bal Sangopan Yojana, मिलेंगे 2500 रूपये महीना अमेरिकी हमले में मृत आदित्य के शव का परिवार व गांव वाले कर रहे इंतजार, फूट-फूट कर मीडिया के सामने रो... निशानेबाजी के 'गोल्डन बॉय' जसपाल राणा ने दुनिया को कहा अलविदा, खेल जगत में शोक गोल्डन टेंपल परिसर में बेअदबी की युवक ने की कोशिश, SGPC अध्यक्ष ने लिया संज्ञान पेपर लीक और परीक्षा विवाद पर कॉकरोच पर ने किया बड़े आंदोलन का ऐलान Iran US War, Oman के निकट अमेरिकी मिसाइल हमले में हिमाचल प्रदेश के युवक की हुई मौत, क्षेत्र में शोक ...

सुप्रीम कोर्ट ने दिया Adani Group के हक में बड़ा फैसला, फैसले के बाद गौतम अडानी ने क्यों कहा जय हिन्द?

tremendous-jump-in-shares-of-adani-group-supreme-court-gave-a-big-decision-in-favor-of-adani-group-ownder-gautam-adani

.

.

PTB Big न्यूज़ नई दिल्ली : उच्चतम न्यायालय ने अडानी-हिंडनबर्ग विवाद की जांच भारतीय प्रतिभूति विनिमय बोर्ड (सेबी) से हटाकर विशेष जांच दल (एसआईटी) को सौंपने की याचिका बुधवार को खारिज कर दी। इसके बाद अडानी समूह की कंपनियों के शेयरों में जोरदार उछाल आया। समूह का मार्केट कैप 15 लाख करोड़ रुपये के पार हो गया।

.

.

.

बीएसई पर अडानी एनर्जी सॉल्यूशंस का शेयर 17.83 प्रतिशत चढ़ गया। एनडीटीवी में 11.39 प्रतिशत, अडनी टोटल गैस में 9.99 प्रतिशत, अडानी ग्रीन एनर्जी में 9.13 प्रतिशत और अडानी एंटरप्राइजेज में 9.11 प्रतिशत का उछाल आया। अडानी विल्मर का शेयर 8.52 प्रतिशत, अडानी पोर्ट्स प्रतिशत, अडानी पावर 4.99 प्रतिशत, अंबुजा सीमेंट्स 3.46 प्रतिशत और एसीसी 2.96 प्रतिशत के लाभ के साथ कारोबार कर रहे थे।

.

.

ग्रुप ने 1.19 लाख करोड़ रुपए से ज्यादा की कमाई कर डाली। गौतम अडानी ने एक्स पर लिखते हुए अपने बयान में कहा कि ‘माननीय सर्वोच्च न्यायालय के निर्णय से पता चलता है कि सत्य की जीत हुई है. सत्यमेव जयते. मैं उन लोगों का आभारी हूं जो हमारे साथ खड़े रहे। देश के विकास में उनका सहयोग जारी रहेगा. जय हिन्द…।

.

.