PTB Big Political कपूरथला : पंजाब के कपूरथला विधानसभा क्षेत्र में पुलिस प्रशासन पर धक्के शाही का आरोप लगाते हुए आम आदमी पार्टी (आप) की उम्मीदवार मंजू राणा आज सुबह सुल्तानपुर रोड पर डीएसपी ऑफिस के बाहर सड़क पर लेट गई /
इसके बाद उनके समर्थकों ने भी रोड जाम कर दिया / इस बीच मंजू की समर्थक सुषमा आनंद ने खुद पर तेजाब डाल लिया, इसके बाद पुलिस को उसे काबू करने में पसीना छूट गया / मंजू राणा ने पुलिस प्रशासन पर आरोप लगाए कि पूरा प्रशासन मौजूदा विधायक के हक में कार्य कर रहा है /
विरोधी पार्टियों के उम्मीदवारों की गतिविधियों पर रोक लगाई जा रही है / चुनाव आयोग इन अधिकारियों का तबादला करे। पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे हुए हैं / आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने सुल्तानपुर लोधी मार्ग जाम कर दिया / वहीं मौके पर SP जसबीर सिंह, डीएसपी सब डिवीजन तथा सिटी थाना प्रभारी पहुंचे हुए हैं /
वह मंजू और उनके समर्थकों को समझाने में लगे हैं / सुलतानपुर लोधी रोड पर डीएसपी सब डिवीजन ऑफिस के नजदीक प्रदर्शन कर रही मंजू राणा ने कहा कि उनके कार्यकर्ताओं को पोस्टर लगाने से रोका गया / उन्हें जबरदस्ती पुलिस ने पकड़ा है / कार्यकर्ताओं ने यहां जोरदार नारेबाजी की /
वहीं आप प्रत्याशी ने आरोप लगाया कि उन्होंने विधायक के खिलाफ जो शिकायत की थी, उस पर भी पुलिस प्रशासन ने कोई कार्रवाई नहीं की, कपूरथला का पुलिस प्रशासन पूरी तरह से विधायक के पक्ष में कार्य कर रहा है / उनकी मांग है कि चुनाव आयोग तुरंत प्रभाव से कपूरथला में तैनात अधिकारियों का तबादला करें, ताकि कपूरथला विधान सभा क्षेत्र में निष्पक्षता से चुनाव हो सके /





































