PTB News

Latest news
जालंधर! खुफिया जानकारियों को पाकिस्तान भेजने वाले 3 युवकों को किया पुलिस ने गिरफ्तार जालंधर! दोस्त ने किया दोस्त का बेरहमी के साथ म'र्ड'र फिर किया गड्ढे में दफन पंजाब से दुःखद ख़बर, ASI ने सर्विस पिस्टल से की आ'त्मह'त्या, मचा हड़कंप बुरे फंसे! आप मंत्री संजीव अरोड़ा, ₹55.57 करोड़ की संपत्ति होगी कुर्क, किन शहरों की, जाने पूरी लिस्ट पंजाब से गए निहंगों ने कुल्हाल बॉर्डर पर तोड़ी बैरिकेडिंग, लहराई नंगी तलवारें, बातचीत के बाद लौटे पां... राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले को लेकर ट्रस्ट ने दर्ज कराई FIR, CCTV में आए थे नजर भगवंत मान ने बार-बार बेअदबी वाले वीडियो पर बयान बदलकर खुद को नुकसान पहुंचा रहे: सरदार बिक्रम सिंह मज... पासपोर्ट बनवाना हुआ अब महंगा, केंद्र सरकार ने बढ़ाई फीस, जानें कब से लागू होंगी नई दरें केंद्र के नए रोजगार अधिनियम पर भड़के हिमाचल प्रदेश के ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज मंत्री अनिरुद्ध ... CM ने नेरी कलां में 90.66 करोड़ रुपये की 12 विकास परियोजनाओं के किए उद्घाटन एवं शिलान्यास

राजिंदर बेरी के सेंट्रल में किये गए विकास से लोग कर रहे हैं त्राहि-त्राहि, लेकिन “आप” के रमन अरोड़ा की हो रही है वाह-वाही,

People are crying because of the development done in Rajinder Beri Central Raman Arora of AAP party is getting applause Jalandhar

PTB Big Political न्यूज़ जालंधर (एडिटर-इन-चीफ) राणा हिमाचल : इन दिनों पंजाब में विधानसभा चुनाव को लेकर हर उम्मीदवार अपने-अपने गढ़ में चुनाव प्रचार करता हुआ दिखाई दे रहा है / ऐसे में जिला जालंधर के उम्मीदवार भी अपने-अपने हल्के में चुनाव प्रचार करते हुए जनता के बीच पिछले पांच सालों के विकास को लेकर चुनाव प्रचार कर रहे हैं /

ऐसे में सबसे ज्यादा वाह-वाही इन दिनों जालंधर सेंट्रल के आम आदमी पार्टी के उम्मीदवार रमन अरोड़ा की हो रही है, जिनको सेंट्रल हलके में चुनावी सभाओं के दौरान लोगों का पूरा प्यार और समर्थन लगातार मिल रहा है, लेकिन इस बात से विरोधी कुछ ज्यादा ही परेशान दिखाई दे रहे हैं, जिनमें सबसे ऊपर का नाम सेंट्रल हल्के के उम्मीदवार कांग्रेस के सीनियर नेता राजेंद्र बेरी का आता है, लोगों का कहना है कि बीते 5 सालों में राजिंदर बेरी इलाके का दौरा तो क्या करना था, इलाके में विकास करवाया ही नहीं,

People are crying because of the development done in Rajinder Beri Central Raman Arora of AAP party is getting applause Jalandhar

उन्होंने सिर्फ और सिर्फ 5 सालों में हवाई बातें करते हुए लोगों को गुमराह किया और आज अपने सेंट्रल हल्के में चुनाव प्रचार करते हुए दिखाई दे रहे हैं और जब उनसे पूछा जाता है कि आपने पिछले 5 सालों में विकास के नाम पर कुछ किया ही नहीं तो वोट किसको डालें तो उनका कहना है कि मेरे साथ चलो आपको विकास दिखाते हैं, लेकिन लोगों का कहना है की जो तस्वीरें इन दिनों आप के खिलाफ या आपके हल्के की सोशल मीडिया पर या न्यूज़ चैनलों में प्रकाशित हो रही हैं क्या यह तस्वीरें झूठ बोल रही हैं तो उनका कहना है कि नालियां-गलियां टूटती और बनती रहती हैं /

वहीं लोगों का कहना है कि इस बार “आप” के रमन अरोड़ा को हमारा पूरा समर्थन है, क्योंकि हम पिछली सरकार यानी कांग्रेस सरकार द्वारा सेंट्रल हल्के में किए गए बहुत ज्यादा विकास से बहुत परेशान हो चुके हैं, इसलिए अब हम नए चेहरे को एक मौका देना हमारी प्राथमिकता है, सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार राजिंदर बेरी अभी तक उन इलाकों में नहीं जा रहे, जहां विकास के नाम पर उन्होंने कुछ भी नहीं किया / वह उन इलाकों में जा रहे हैं या उन गलियों में जा रहे हैं जहां पर थोड़ा बहुत विकास हुआ है /

People are crying because of the development done in Rajinder Beri Central Raman Arora of AAP party is getting applause Jalandhar

यही नहीं उनकी सबसे ज्यादा चुनावी सभाएं बंद कमरों में घरों में हो रही है, ताकि कोई उन पर उंगली उठा ही ना सके लोगों का कहना है कि ऐसे नेताओं का हम बहिष्कार करते हैं और नए उम्मीदवार को एक मौका जरूर देंगे क्योंकि रमन अरोड़ा एक साफ-सुथरी छवि वाले व्यक्ति हैं और उनका शहर में बहुत रूतबा है / वहीं रमन अरोड़ा का कहना है कि उन्होंने हमेशा लोगों की भलाई के लिए कई तरह के कार्य किए हैं, जिनका व्याख्यान करना मैं जरूरी नहीं समझता /

वहीं उन्होंने यह भी कहा कि कोई मेरे बारे में जानना चाहता है तो मेरे दोस्तों से, मेरे इलाके के लोगों से, मेरी कपड़ा एसोसिएशन या मार्केट के दुकानदारों से मेरे बारे में पूछ सकता है / रमन अरोड़ा ने यह भी कहा कि भगवान की कृपा से मेरे पास भगवान का दिया सब कुछ है, लेकिन अब मैं सेंट्रल हल्के में पिछले 5 सालों में किए गए कांग्रेसी नेता और विधायक राजिंदर बेरी द्वारा किये गए विकास कार्य को देखते हुए एक मौका जनता से मांग रहा हूँ, ताकि सेंट्रल हल्के के साथ-साथ मध्यम वर्ग के लोगों गरीब तबके के लोगों का जमीनी रूट पर विकास हो सके / वहीं उनकी जो बुनियादी जरूरतें हैं, जिनमें गलियां, नालियां, सीवरेज, पानी, लाइटें आदि की समस्याएँ शामिल हैं का सही तरह से विकास हो सके /