PTB News

Latest news
LKC ਵੱਲੋਂ “ਪੇਜ ਟੂ ਸਟੇਜ: LKC ਬੁੱਕ ਰੀਡਿੰਗ ਐਂਡ ਰਿਵਿਊ ਕੰਪੀਟੀਸ਼ਨ 2026” (Page to Stage: LKC Book Reading a... आईवी वर्ल्ड स्कूल में दशहरा उत्सव की धूम, विद्यार्थियों ने दिया संस्कृति, संस्कार , सदाचार और अच्छाई... सेंट सोल्जर डिवाइन पब्लिक स्कूल में मदर्स हैप्पीनेस क्लब के तत्वावधान में दशहरा एवं नवरात्रि समारोह ... एच.एम.वी. की छात्रा ने संस्थान का मान बढ़ाया, इनोसेंट हार्ट्स स्कूल में नन्हे सितारों ने बिखेरी अपनी प्रतिभा की चमक : ‘स्पॉटलाइट’ बना आकर्षण का के... इनोसेंट हार्ट्स स्कूलों में नेकी और सच्चाई की जीत के संदेश के साथ मनाया गया दशहरा, डी.ए.वी. यूनिवर्सिटी में विश्व खाद्य दिवस पर ‘संडे ऑन साइकिल’ का 95वां संस्करण, स्वस्थ जीवन का दिया ... Actor Tiger Shroff फायरिंग केस में बड़ा एक्शन, तीन को किया कोटा से गिरफ्तार Actor Tiger Shroff पर की गई फायरिंग के बाद सामने आई हमलावरों की तस्वीरें, बाइक हुई बरामद Big Breaking : Actor Tiger Shroff पर फायरिंग, कई लोग हुए घायल

के.एम.वी. में पवित्र हवन यज्ञ के साथ सैशन 2022-23 की हुई शुरूआत,

KMV commences new academic session 2022-23 with pious Havan

के.एम.वी. सफलता के नए आयाम स्थापित करने एवं विकास पथ पर निरंतर चलते रहने में सदा अग्रणी: प्रो. अतिमा शर्मा द्विवेदी,

PTB न्यूज़ “शिक्षा” : भारत की विरासत एवं ऑटोनामस संस्था, कन्या महाविद्यालय, जालन्धर में हवन यज्ञ के आयोजन के साथ नए अकादमिक सत्र 2022-23 का शुभ आरम्भ किया गया। इस अवसर पर विद्यालय प्रिंसीपल प्रो. अतिमा शर्मा द्विवेदी एवं समूह प्राध्यापकों और छात्राओं ने शिरकत की। पवित्र मंत्र उच्चारण के साथ-साथ सर्व शक्तिमान एवं सर्व व्यापक परमात्मा के प्रति नतमस्तक होते हुए हवन में अहुतियां डाल सभी ने विद्यालय, छात्राओं, मानवता एवं सम्पूर्ण विश्व के कल्याण एवं विकास की कामना की।

हवन की समाप्ति उपरांत मैडम प्रिंसीपल ने इस अवसर पर सम्बोधित होते हुए सभी नई छात्राओं का स्वागत किया और कहा कि इस नए सत्र के दौरान अनेक नई चुनौतियां होंगी परन्तु समूह कन्या महाविद्यालय परिवार अपनी समूहिक प्रयत्नों के साथ प्रत्येक परिस्थिती को पार करते हुए निरंतर आगे बढक़र और सफलता हासिलकर अपनी परम्परा को दिन-प्रतिदिन बरकरार रखेगा।

आगे बात करते हुए उन्होंने कहा कि आटोनॉमस दर्जा प्राप्त कर विद्यालय द्वारा सलेबस को 21वी सदी की जरूरत के अनुरूप अपग्रेड करते हुए विकासमई एवं गुणवत्ता पर आधारित शिक्षा छात्राओं को प्रदान करने में बाकी शिक्षा संस्थाओं के लिए के.एम.वी. अपने आपको एक रोल मॉडल के रूप में स्थापित कर चुका है। इसके साथ ही उन्होंने इस हवन यज्ञ के सफल आयोजन के लिए डॉ. नीरज शर्मा, अध्यक्षा, संस्कृत विभाग के द्वारा किए गए प्रयत्यों की प्रसंशा की। इसके इलावा इस अवसर पर विद्यालय के पोस्ट ग्रैजुएट डिपार्टमैंट आफ म्युजिक के द्वारा भजन भी गाए गए।

Latest News