PTB News

Latest news
ਲਾਇਲਪੁਰ ਖ਼ਾਲਸਾ ਕਾਲਜ ਵਿਖੇ ਧੂਮ-ਧਾਮ ਨਾਲ ਮਨਾਇਆ ਗਿਆ ਧੀਆਂ ਨੂੰ ਸਮਰਪਿਤ ਤੀਆਂ ਦਾ ਤਿਉਹਾਰ, जीएनए यूनिवर्सिटी ने पीजी ओरिएंटेशन 2026 का आयोजन किया; लाहौरी ज़ीरा के संस्थापक ने छात्रों को बड़ा ... एचएमवी में महिला सशक्तिकरण की भावना के साथ ‘तियां धियां नाल’ उत्सव का आयोजन किया गया, प्रेम चंद मारकंडा एसडी कॉलेज फॉर वूमेन में हिंदी साहित्य धारा की ओर से बीए तथा बीएड के विद्यार्थियों... सेंट सोल्जर कॉलेज ऑफ एजुकेशन, जालंधर के विद्यार्थियों ने विश्वविद्यालय के परिणामों में शानदार प्रदर्... इनोसेंट हार्ट्स कॉलेज ऑफ़ एजुकेशन ने मनाया एंटी-रैगिंग सप्ताह, एम्स बिलासपुर के विस्तार के लिए पूर्ण सहयोग प्रदान करेगी प्रदेश सरकारः मुख्यमंत्री जालंधर में हुआ डबल मर्डर, बेटे ने ही कर दिया पिता और पत्नी का बेरहमीं से कत्ल, इलाके में दहशत का माह... Punjab : राशन कार्ड बनवाने वालों के लिए बड़ी मुसीबत, लोग हुए परेशान हिमाचल के सिरमौर में गहरी खाई में गिरी बोलेरो, 4 लोगों की मौके पर दर्दनाक मौत, 5 गंभीर

NIA ने पंजाब की सात जगहों पर की एक साथ रेड, बरामद हुई आपत्तिजनक सामग्री

nia raided ludhiana firozpur and gurdaspur districts case related ied seizure karnal Haryana

PTB Big न्यूज़ चंडीगढ़ : आतंकवाद रोधी संघीय जांच एजेंसी (एनआईए) ने पिछले महीने हरियाणा के करनाल में आईईडी बरामदगी से संबंधित एक मामले में पंजाब के लुधियाना, फिरोजपुर और गुरदासपुर जिलों में सात स्थानों पर दबिश दी। तलाशी के दौरान एनआईए को डिजिटल उपकरण, वित्तीय लेनदेन और संपत्ति के साथ अन्य आपत्तिजनक सामग्री बरामद हुई।

एनआईए के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि जांच के दौरान यह पता चला कि बब्बर खालसा इंटरनेशनल (बीकेआई) के पाकिस्तान स्थित ऑपरेटिव हरविंदर सिंह रिंदा ने आतंकवादी हमलों को अंजाम देने के लिए पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी के इशारे पर विस्फोटक, हथियार और गोला-बारूद की डिलीवरी का संयोजन किया था।

एनआईए के अनुसार मामला हरियाणा के करनाल जिले के बसताड़ा टोल प्लाजा मधुबन से आईईडी, हथियार और गोला-बारूद की जब्ती से संबंधित है। इसमें 3 आईईडी, 1 पिस्टल, 2 मैगजीन, 31 राउंड, 6 मोबाइल और 1.30 लाख नकद बरामद किए गए थे। सफेद रंग की इनोवा कार से चार लोगों को पकड़ा गया था। मामला 5 मई, 2022 को करनाल जिले के मधुबन पुलिस स्टेशन में दर्ज किया गया था और उसी दिन एनआईए ने इसे अपने कब्जे में ले लिया था।