PTB News

Latest news
नवजोत सिद्धू की पत्नी को कांग्रेस पार्टी ने किया सस्पेंड बिग बॉस 19 के विनर बने गौरव खन्ना, प्राइज मनी से ज्यादा फीस से की कमाई, नवजोत कौर सिद्धू को है किसी मानसिक अस्पताल में भर्ती होने की जरूरत, किस नेता ने कहा? नवजोत सिद्धू की पत्नी ने 500 करोड़ के बाद 5 करोड़ को लेकर दे दिया नया बयान, वड़िंग, बाजवा, चन्नी और रंध... दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता पहुंची गोल्डन टेंपल, क्या कुछ कहा सेंट सोल्जर डिवाइन पब्लिक स्कूल, खंबरा ने अपना एनुअल स्पोर्ट्स मीट 2025 आयोजित किया, एच.एम.वी. की नीया सेबास्टियन ने साइक्लिंग में रचा इतिहास- खेलो इण्डिया यूनिवर्सिटी गेम्स 2025 में प्... पिता ने जिस बेटी को नहर में धक्का मार डाला, 70 दिन बाद ज़िंदा निकली बेटी बोली - मैं जिंदा हूं, आज फिर इंडिगो की 350 फ्लाइट्स हुई कैंसिल, हवाई अड्डों पर परेशान दिखे यात्री इंडिगो संकट के बीच, तीन फ्लाइट्स को मिली बम से उड़ाने की धमकी, मचा हड़कंप,
Translate

केंद्र सरकार ने जरूरी दवाओं की रेट लिस्ट में किया बड़ा बदलाव, आम जनता को मिलेगी राहत,

NLEM 2021 central government revises list of essential medicine 39 new names added

PTB न्यूज़ “हेल्थ” : केंद्र सरकार ने आवश्यक दवाओं की लिस्ट National List of Essential Medicine (NLEM 2021) में बदलाव करते हुए, इसमें 39 नई दवाओं को शामिल किया है / सरकार का उद्देश्य बड़ी मात्रा में इस्तेमाल में आने वाली इन सभी दवाइयों के प्राइस को कम करना है और इन्हें एक तय कीमत पर मरीजों के लिए उपलब्ध कराना है /

.

.

रिवाइज्ड लिस्ट में जिन 39 नई दवाइयों को जोड़ा गया है उनमें कैन्सर, डायबीटीज, टीबी और एचआईवी जैसी गंभीर बीमारियों के साथ-साथ कुछ एंटीवायरल दवाइयां भी शामिल हैं / साथ ही नई लिस्ट में सरकार ने 16 दवाइयों के नाम इस से हटा दिए हैं / NLEM 2021 में अब 399 आवश्यक दवाओं के नाम मौजूद हैं / इस से पहले इसमें 376 दवाओं के नाम मौजूद थे /

.

.

इस लिस्ट में आने वाली सभी दवाइयों पर सरकार की ओर प्राइस कैप (price cap) लगाया जाता है जिस से कि ये बेहद ही कम कीमत में मरीजों को उपलब्ध कराई जा सकें / इस रिवाइज्ड लिस्ट को इंडियन काउन्सिल ऑफ मेडिकल रिसर्च (ICMR) की एक्स्पर्ट कमेटी ने तैयार किया है, जिसके बाद ये लिस्ट स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मंडाविया के पास सबमिट की गई /

.

.

स्वास्थ्य मंत्रालय से नोटिफाई होने के बाद Standing Committee on Affordable Medicines and Health Products (SCAMHP) इसे इवेल्युएट करेगी / SCAMHP इन दवाइयों की प्राइस कैपिंग को लेकर अपना मूल्यांकन करेगी / इसके बाद SCAMHP की सलाह के आधार पर National Pharmaceutical Pricing authority इन दवाइयों के फाइनल प्राइस कितने होंगे ये तय करेगी / इसके हेड नीति आयोग के सदस्य (स्वास्थ्य) डॉक्टर वीके पॉल हैं /

.

 

 

हमारे फेसबुक पेज www.facebook.com/ptbnewsonline/ को लाईक करें और हमारे Youtube Channel https://www.youtube.com/ptbnewsonline/ को Subscribed करें और अपने शहर और आसपास की खबरें देखें सबसे पहले,

साथ ही आप हमारे Telegram नंबर 9815505203 पर न्यूज़ Updates पाने और WhatsApp नंबर 9592825203 पर न्यूज़ Updates पाने के लिए हमारे नंबर को अपने Mobile में Save करके या तो हमारे नंबर को अपने किसी ग्रुप में एड कर लें ताकि आपको, आपके पारिवारिक सदस्यों को, आपके दोस्तों को भी अपने शहर और आसपास की खबरें न्यूज़ मिल सकें या फिर हमें अपना पूरा नाम, शहर का नाम और इलाका जरूर लिखकर भेजें ताकि हम आपके नाम को Save करके किसी ग्रुप में एड कर सकें

Latest News