.
pmc bank account holders get major relief central government
इन हालातों में निकाल सकेंगे दोगुनी राशि,
(पढ़ें और देखें पीटीबी न्यूज़ पर)
PTB Big Breaking न्यूज़ नई दिल्ली : हजारों करोड़ रुपए के घोटाले के शिकार पंजाब एंड महाराष्ट्र को-ऑपरेटिव बैंक (PMC Bank) के खाताधारकों को सरकार ने बड़ी राहत दी है / इसके तहत आपात परिस्थितियों में खाताधारक पहले से तय राशि से दोगुने रकम की निकासी कर सकते हैं / वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने सोमवार (2 दिसंबर 2019) को लोकसभा में इसकी जानकारी दी /
..
आपको बता दें कि मौजूदा प्रावधानों के तहत घोटालों से त्रस्त PMC बैंक के खाताधारक 50,000 रुपये निकाल सकते हैं / वित्त मंत्री ने प्रश्नकाल के दौरान पूछे कए एक सवाल के जवाब में कहा कि शादी, मेडिकल जरूरतों या अन्य अन्य आपात परिस्थितियों में खाताधारक 50 हजार के बजाया एक लाख तक की निकासी कर सकेंगे / ऐसा RBI के आपातकालीन प्रावधानों के तहत किया जा सकता है /
..
पीएमसी बैंक से निकासी को लेकर केंद्र सरकार की ओर से किए नए प्रावधान से तीन चौथाई (78%) से ज्यादा खाताधारक अपनी पूरी जमाराशि निकाल सकेंगे / निर्मला सीतारमण ने लोकसभा में कहा, ‘तकरीबन 78% खाताधारकों को पूरी जमाराशि निकालने की मंजूरी दे दी गई है / ये लोग छोटे खाताधारक हैं / इसके साथ (आपात परिस्थितियों में एक लाख रुपये की निकासी) ही छोटे खाताधारकों की चिंताओं का पूरा-पूरा ध्यान रखा गया है /
..
वित्त मंत्री ने बताया कि PMC बैंक के प्रमोटर्स की संपत्ति को जब्त कर उसे बेचने की प्रक्रिया चल रही है / संपत्ति बेचने से जुटाई गई राशि से उन खाताधारकों के पैसे लौटाए जाएंगे, जिनकी जमाराशि अटक गई है, हालांकि, वित्त मंत्री ने इस पूरी प्रक्रिया के पूरा होने की अवधि नहीं बताई /
.
हमारे फेसबुक पेज www.facebook.com/ptbnewsonline/ को लाईक करें और अपने शहर और आसपास की खबरें देखें सबसे पहले,
WhatsApp पर न्यूज़ Updates पाने के लिए हमारे WhatsApp नंबर 9592825203 को अपने Mobile में Save करके हमारे नंबर को अपने किसी ग्रुप में एड कर लें ताकि आपको, आपके पारिवारिक सदस्यों को, आपके दोस्तों को भी अपने शहर और आसपास की खबरें अपडेट न्यूज़ मिल सकें /
pmc bank account holders get major relief central government































