.
police raid mukhtar ansaris sons house arms found UP Delhi Police
(पढ़ें और देखें पीटीबी न्यूज़ पर)
PTB Big Breaking न्यूज़ नई दिल्ली : यूपी पुलिस ने बाहुलबी विधायक मुख्तार अंसारी के बेटे अब्बास अंसारी के दिल्ली स्थित घर से कई विदेशी-देसी असलहे व हजारों कारतूस बरामद किए हैं / छापेमारी में लखनऊ पुलिस के साथ दिल्ली पुलिस की टीम भी शामिल थी / पुलिस गुरुवार को सारे असलहे लखनऊ ले आई / लखनऊ क्राइम ब्रांच और दिल्ली पुलिस ने गुरुवार को अब्बास अंसारी के वसंत कुंज के बंगले से यह बरामदगी की है /
..
बरामद असलहों में इटली, आस्ट्रिया और स्लोवेनिया मेड रिवाल्वर, बंदूक और कारतूस शामिल हैं / इटली और स्लोवेनिया से खरीदी गई डबल बैरल और सिंगल बैरल गन भी है / इसके अलावा मैग्नम की रायफल, अमेरिका मेड रिवाल्वर, आस्ट्रिया की स्लाइड और ऑटो बोर पिस्टल भी जब्त की गई है / आस्ट्रिया की बनी मैगजीन और साढ़े चार हजार कारतूस भी पुलिस को मिले हैं /
.आपको बता दें कि 12 अक्टूबर को लखनऊ के महानगर कोतवाली में अब्बास अंसारी पर मुकदमा दर्ज हुआ था / आरोप है कि अब्बास ने एक ही शस्त्र लाइसेंस पर धोखाधड़ी से पांच असलहे खरीदे / इतना ही नहीं उन पर फर्जीवाड़ा कर आर्म्स लाइसेंस दिल्ली ट्रांसफर कराने का भी मुकदमा दर्ज था / इस बरामदगी के बाद कहा जा रहा है कि नेशनल शूटर रहे अब्बास अंसारी पर गिरफ्तारी की गाज गिर सकती है /
.आपको बता दें कि बाहुबली मुख्तार अंसारी का बेटा अब्बास अंसारी शॉट गन शूटिंग का इंटरनेशनल खिलाड़ी है / दुनिया के टॉप टेन शूटरों में शुमार अब्बास न सिर्फ नेशनल चैंपियन रह चुका है बल्कि दुनियाभर में कई पदक जीतकर वो देश का नाम भी रोशन कर चुका है /
.
हमारे फेसबुक पेज www.facebook.com/ptbnewsonline/ को लाईक करें और अपने शहर और आसपास की खबरें देखें सबसे पहले,
WhatsApp पर न्यूज़ Updates पाने के लिए हमारे WhatsApp नंबर 9592825203 को अपने Mobile में Save करके हमारे नंबर को अपने किसी ग्रुप में एड कर लें ताकि आपको, आपके पारिवारिक सदस्यों को, आपके दोस्तों को भी अपने शहर और आसपास की खबरें अपडेट न्यूज़ मिल सकें /
police raid mukhtar ansaris sons house arms found UP Delhi Police































