.
.
PTB Big News honey singh bhushan kumar makhna song fir mohali
इस गाने के विवाद में आने के बावजूद देख चुके हैं इतने लोग,
(पढ़ें और देखें पीटीबी न्यूज़ पर)
PTB Big न्यूज़ मनोरंजन : रैप सिंगर हनी सिंह के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मोहाली में मामला दर्ज किया गया है / हनी सिंह पर उनके नए गाने ‘मखना’ में महिलाओं को लेकर आपत्तिजनक और अश्लील शब्दों का इस्तेमाल करने का आरोप है / बीते दिनों इस मामले पर राज्य महिला आयोग ने पंजाब पुलिस से शिकायत की थी /
.
.
राज्य महिला आयोग की शिकायत पर हनी सिंह और भूषण कुमार के खिलाफ पंजाब के मोहाली के मटौर थाने में मामला दर्ज किया गया है / दोनों पर सेक्शन 294 (गीतों के माध्यम से अश्लीलता फैलाना) और 506 (धमकाना) सहित कुछ अन्य धाराओं में ये मुकदमा दर्ज हुआ है /
.
बता दें राज्य महिला आयोग की चेयरपर्सन ने मनीषा गुलाटी ने इस संदर्भ में एक चिट्ठी लिखकर हनी सिंह के खिलाफ कार्रवाई की मांग की थी / मनीषा ने पंजाब के गृह सचिव और डीजीपी को चिट्ठी लिखकर विरोध दर्ज किया था / इस बारे में मनीषा गुलाटी ने न्यूज एजेंसी पीटीआई को बताया था कि हमने पुलिस से कहा है कि वो मखना गाने में महिलाओं के लिए अश्लील शब्दों के इस्तेमाल को लेकर सिंगर के खिलाफ एफआईआर दर्ज करें /
.
मनीषा गुलाटी के मुताबिक़ महिलाओं के खिलाफ आपत्तिजनक गाने को पंजाब में बैन किया जाना चाहिए / हनी सिंह का ये गाना दिसंबर 2018 में रिलीज हुआ था / इस गाने को हनी और नेहा कक्कड़ ने गाया है / टी-सीरीज के यूट्यूब चैनल पर इसे रिलीज किया गया था / गाने को काफी पसंद किया गया था / गाने के लिरिक्स हनी सिंह ने लिखे थे /
.
2013 में हनी सिंह के गाने ‘मैं हूं बलात्कारी’ को लेकर भी विवाद खड़ा हुआ था / साल 2018 यो यो हनी सिंह ने ‘दिल चोरी’ और ‘छोटे छोटे पेग’, ‘दिस पार्टी इज ओवर नाउ’, ‘रंगतारी’ जैसे गाने गए थे. सभी गाने चार्टबीट पर बने रहे थे /
.
.
WhatsApp पर न्यूज़ Updates पाने के लिए हमारे WhatsApp नंबर 9815505203 / 9592825203 को अपने Mobile में Save करके हमारे नंबर पर अपना नाम और शहर लिखकर भेजें /
फेसबुक पर हमसे जुड़ने के लिए www.facebook.com/ptbnewsonline/
PTB Big News honey singh bhushan kumar makhna song fir mohali



































