.
.
PTB Big Political News dr charnjit singh atwal akali dal badal loksbha atwal candidate Jalandhar
अकाली-भाजपा के उम्मीदवार को समर्थन देने की घोषणा की, (पढ़ें और देखें पीटीबी न्यूज़ पर)
PTB Big Political न्यूज़ जालंधर (एडिटर-इन-चीफ) राणा हिमाचल : जैसे-जैसे लोकसभा चुनाव नजदीक आ रहे हैं / पंजाब के अलग-अलग दबाव समूह संबंधित आपके हितों के लिया राजसी पार्टियों के साथ गठजोड़ करने में ब्यस्त हैं / आज अपने भाईचारे के हितों को लेकर कलवरी प्रार्थना टावर क्रिस्टियन चर्च भोगपुर पादरी ने आज एक महत्त्वपूर्ण निर्णय लेते हुए जालंधर लोकसभा हल्के से शिरोमणि अकाली दल व भाजपा के सांझे उम्मीदवार डॉ. चरणजीत सिंह अटवाल व पूर्व स्पीकर पंजाब विधानसभा के हक में समर्थन देने की बात कही /
.
.
कलवारी प्रार्थना टावर क्रिस्टियन चर्च भोगपुर पादरी जगीर मसीह, सूरज मसीह, माइकल मसीह, ईसा मसीह विधायक पवन टीनू के नेतृत्व में डॉ: अटवाल के साथ मुलाकात करके अकाली-भाजपा को समर्थन देने की बात कही / यह मीटिंग के दौरान पादरी जगीर मसीह, सूरज मसीह, माइकल मसीह, राज मसीह ने डॉ. अटवाल को उनके भाईचारे में आ रही कठिनाइयों से परिचित करवाया व उनको जल्द से जल्द हल करवाने की अपील भी की /
.
उन्होंने बताया कि किस तरह से अभी तक कांग्रेस सरकार ने कभी भी ईसाई भाईचारे की मांगों जैसे कि ईसाईयों कि अलग कब्रिस्तान को गंभीरता के साथ नहीं लिया और समय-समय पर कांग्रेसी नेताओं ने उनको भरोसे के इलावा कुछ नहीं दिया / उन्होंने क्रिस्टियन भाईचारे को निमंत्रण प्रदान करते हुए कहा कि जालंधर लोकसभा हल्के से डॉ. अटवाल को बड़े वोट बैंक के साथ जीत दिलाएंगे और नरेंद्र मोदी को दुबारा पीएम बनाएंगे /
.
इस दौरान ईसाई भाईचारे की बातों को ध्यान से सुनते हुए डॉ. अटवाल ने भी सभी को भरोसा दिया कि वह अपने द्वारा किये गए वादों को खरा उतरेंगे और सत्ता में आने के बाद ईसाई भाईचारे की मांगों को जरूर पूरा करेंगे /
.
WhatsApp और telegram पर न्यूज़ Updates पाने के लिए हमारे WhatsApp नंबर 9815505203 / 9592825203 और telegram नंबर 9592825203 को अपने Mobile में Save करके हमारे नंबर पर अपना नाम और शहर लिखकर भेजें /
फेसबुक पर हमसे जुड़ने के लिए www.facebook.com/ptbnewsonline/
PTB Big Political News dr charnjit singh atwal akali dal badal loksbha atwal candidate Jalandhar

































