PTB News

Latest news
सेंट सोल्जर कॉलेज को-एड में फिजियोथेरेपी विद्यार्थियों के लिए ‘नवाज़’ इंडक्शन समारोह आयोजित, एलपीयू और सिमंधर एजुकेशन ने फाइनेंस और एआई के भविष्य पर चर्चा करते हुए सीएफओ और 'बिग फोर' के लीडर्स ... रयात बाहरा प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी में 'गौरव सम्मान समारोह 2026' का भव्य आयोजन; हिमाचल प्रदेश के राज्य... NHAI टोल में हुआ बड़ा फर्जीवाड़ा, ED की 14 ठिकानों पर एक साथ हुई छापेमारी PNB में 17 करोड़ के नकली नोट मिलने से हड़कंप, 3 अधिकारी सस्पेंड, RBI ने शुरू की जांच PhonePe ने लॉन्च की नई UPI सर्विस, बिना इंटरनेट के होगी पेमेंट, करोड़ों लोगों को मिलेगा फायदा ब्रिटिश ओलिविया स्कूल के मुक्केबाज हिमांशु गुप्ता ने जिला स्तरीय बॉक्सिंग में जीता गोल्ड मेडल, राज्य... स्कूल में पढ़ने वाली 3 साल की बच्ची से किया चॉकलेट का लालच देकर बस ड्राइवर ने यौन शोषण, गिरफ्तार देश में फिर हुआ निर्भया जैसा कांड, स्लीपर बस में 11वीं की छात्रा से दरिंदगी, ड्राइवर-कंडक्टर गिरफ्ता... इनोसेंट हार्ट्स स्कूल, ग्रीन मॉडल टाउन में जालंधर सहोदया ‘स्लोगन स्पार्क’ प्रतियोगिता का आयोजन,

पंजाब, कोंग्रेसी कार्यकर्ता पर AAP विधायक और परिजनों ने किया जानलेवा हमला, सुखपाल सिंह खैहरा ने लगाए गंभीर इल्जाम,

punjab-bathinda-aap-mla-baljinder-kaur-and-supporters-attack-congress-worker-dilawar-singh-mla-sukhpal-khaira-big-allegations

PTB Big न्यूज़ बठिंडा : पंजाब कांग्रेस ने आरोप लगाया है कि आम आदमी पार्टी की कथित रणनीति अब जमीन पर हिंसा के रूप में सामने आ रही है। कांग्रेस नेता सुखपाल सिंह खैहरा ने दावा किया कि आम आदमी पार्टी विधायक के समर्थकों ने कांग्रेस कार्यकर्ता दिलावर सिंह पर बर्बरतापूर्वक हमला किया। सुखपाल सिंह खैहरा ने इस घटना का एक वीडियो भी साझा किया

.

.

और कहा कि यह सब आम आदमी पार्टी की उस कथित “साम, दाम, दंड, भेद” वाली रणनीति का यह नतीजा है, जिसका जिक्र हाल ही में उन्होंने किया था। कांग्रेस का आरोप है कि पंजाब पुलिस और DGP इस मामले में कोई कार्रवाई नहीं करेंगे क्योंकि हमलावरों को एक पूर्व मुख्यमंत्री और उनकी टीम का संरक्षण प्राप्त है। इसका एक वीडियो भी विधायक खैहरा द्वारा शेयर किया गया है।

.

.

जिसमें खून से लथपथ व्यक्ति AAP विधायक पर गंभीर आरोप लगा रहा है। जख्मी हालत में दिलावर सिंह कह रहा है कि AAP विधायक उनके पिता और विधायक के दोनों भाइयों सहित अन्य कई AAP नेताओं के नाम लेते हुए मारपीट के आरोप लगाए। वहीं दिलावर सिंह ने कहा कि मेरे साथ जो भी मारपीट की गई है, अगर मुझे कुछ हो जाता है तो मेरी मौत के जिम्मेदार ये सब लोग होंगे। क्योंकि उन्होंने गुंडे भेजकर मेरी टांगे तुड़वा दीं गईं।

.

चन्नो शर्मा ढाबे नियर टोल प्लाजा पर करीब 15 से 20 लोगों ने एक साथ आकर हमला किया था। मुझे धमकी दी गई है कि तुम्हारे परिवार को भी मारा जाएगा और तुम्हें भी नहीं छोड़ेंगे। मेरी मांग है कि सभी आरोपियों के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई की जाए। साथ ही दिलावर सिंह ने पुलिस पर भी कार्रवाई न करने और राजनीतिक दबाव होने के आरोप लगाए हैं।

.

.