PTB News

Latest news
सेंट सोल्जर कॉलेज को-एड में फिजियोथेरेपी विद्यार्थियों के लिए ‘नवाज़’ इंडक्शन समारोह आयोजित, एलपीयू और सिमंधर एजुकेशन ने फाइनेंस और एआई के भविष्य पर चर्चा करते हुए सीएफओ और 'बिग फोर' के लीडर्स ... रयात बाहरा प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी में 'गौरव सम्मान समारोह 2026' का भव्य आयोजन; हिमाचल प्रदेश के राज्य... NHAI टोल में हुआ बड़ा फर्जीवाड़ा, ED की 14 ठिकानों पर एक साथ हुई छापेमारी PNB में 17 करोड़ के नकली नोट मिलने से हड़कंप, 3 अधिकारी सस्पेंड, RBI ने शुरू की जांच PhonePe ने लॉन्च की नई UPI सर्विस, बिना इंटरनेट के होगी पेमेंट, करोड़ों लोगों को मिलेगा फायदा ब्रिटिश ओलिविया स्कूल के मुक्केबाज हिमांशु गुप्ता ने जिला स्तरीय बॉक्सिंग में जीता गोल्ड मेडल, राज्य... स्कूल में पढ़ने वाली 3 साल की बच्ची से किया चॉकलेट का लालच देकर बस ड्राइवर ने यौन शोषण, गिरफ्तार देश में फिर हुआ निर्भया जैसा कांड, स्लीपर बस में 11वीं की छात्रा से दरिंदगी, ड्राइवर-कंडक्टर गिरफ्ता... इनोसेंट हार्ट्स स्कूल, ग्रीन मॉडल टाउन में जालंधर सहोदया ‘स्लोगन स्पार्क’ प्रतियोगिता का आयोजन,

जालंधर के बाद इस जिले में नवजात को सिर के बल पटककर उतारा मौत के घाट, शौचालय के टब में मिली लाश,

after-jalandhar-up-newborn-killed-by-hitting-on-head-dead-body-found-in-tub-in-hospital-toilet-jalaun

PTB Crime न्यूज़ उरई/जालौन : UP के जालौन से कलेजा चीरने वाली खबर सामने आई है। जिला अस्पताल की इमरजेंसी के शौचालय में मानव भ्रूण नहीं, बल्कि नवजात बच्ची का शव मिला था। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में नवजात की मौत की वजह सिर में आई गंभीर चोट बताई गई है। आशंका है कि नवजात बच्ची को सिर के बल पटककर मारा गया है। पुलिस जांच के बाद कार्रवाई करने की बात कह रही है। वहीं, सीएमएस ने जांच के लिए तीन डॉक्टरों की कमेटी बना दी है।

.

आपको बता दें कि जिला अस्पताल में 14 अगस्त की रात करीब आठ बजे ड्यूटी बदलने के बाद पहुंचे दूसरी शिफ्ट के कर्मचारियों को इमरजेंसी के शौचालय में एक नवजात बच्ची का शव टब में मिला था। आसपास खून के छींटे भी थे। उन्होंने फार्मासिस्ट और डॉक्टर को जानकारी दी। डॉक्टर ने सीएमएस डॉ. आनंद उपाध्याय को सूचना दी। रात करीब 10:30 बजे पुलिस को मेमो भेजा।

.

सीएमएस की सूचना पर करीब 11:30 बजे विधि विज्ञान प्रयोगशाला (फॉरेंसिक) की टीम पहुंचीं और जांच की। इसके बाद पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जिला अस्पताल की मोर्चरी में रखवा दिया। रविवार को दोपहर में दो बजे शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। रिपोर्ट में खुलासा हुआ है कि बच्ची की मौत सिर पर चोट लगने से हुई है। आशंका है कि बच्ची को पहले शौचालय में लाया गया फिर सिर के बल पटककर मार दिया गया। मौत हो जाने के बाद उसे टब में डाल दिया गया।

.

इस मामले में अस्पताल स्टाफ संदेह के घेरे में है। यदि कोई महिला इमरजेंसी में आई थी तो प्रसव के समय वह चिल्लाई थी तो स्टाफ ने आवाज क्यों नहीं सुनी। क्या किसी ने बाहर से आकर शव शौचालय में रख दिया। जिला अस्पताल के बगल में महिला अस्पताल है तो महिला प्रसव के लिए वहां क्यों नहीं गई? इधर, सीएमएस डॉ. आनंद उपाध्याय ने मामले की जांच के लिए वरिष्ठ चिकित्सकों की तीन सदस्यीय टीम गठित की है।

after-jalandhar-up-newborn-killed-by-hitting-on-head-dead-body-found-in-tub-in-hospital-toilet-jalaun

टीम में रेडियोलॉजिस्ट डॉ. सौरभ कुमार, बाल रोग विशेषज्ञ डॉ. एसपी सिंह व डॉ. विनय अग्रवाल को शामिल किया है। जिस वक्त वारदात हुई, उस वक्त रात के आठ बजे रहे थे। यह ड्यूटी बदलने का समय होता है। आशंका जताई जा रही है कि रात का समय जानबूझकर चुना गया। अपराध करने वालों को सीसीटीवी खराब होने की जानकारी थी। वह लोग सामने महिला अस्पताल में क्यों नहीं गए?

.

जिला अस्पताल की इमरजेंसी में जगह-जगह सीसीटीवी कैमरे लगे हैं, जिस शौचालय में नवजात बच्ची का शव मिला है, उसके बाहर भी सीसीटीवी कैमरे लगे हैं। घटना के वक्त सीसीटीवी कैमरे बंद मिले। बताया गया है कि बिजली के ट्रिप होने से डीवीआर खराब हो गई थीं। इसकी वजह से रिकार्डिंग नहीं हो पाई है। सीसीटीवी कैमरे खराब होने की वजह से जांच में दिक्कत आ रही है।

14 अगस्त की दोपहर दो बजे से आठ बजे तक इमरजेंसी में डॉ. अनुपम मिश्रा और फार्मासिस्ट टीपी गौतम की ड्यूटी थी। रात आठ बजे से डॉ. अंबरीश कुमार और फार्मासिस्ट जेबी सिंह की ड्यूटी थी। इसके अलावा कंसलटेंट चिकित्सक के रूप में आर्थो सर्जन डॉ. मधुसूदन सिंह की भी ड्यूटी थी। हर पाली में दो स्टाफ नर्स, दो वार्डबॉय, दो स्वीपर की ड्यूटी के साथ अब सिक्योरिटी गार्ड की भी ड्यूटी थीं। सूत्रों की माने तो गठित टीम इनसे पूछताछ करेगी।

.

मामले को गंभीरता से लिया गया है। तीन सदस्यीय टीम गठित कर दी गई है। स्वास्थ्य विभाग अपने स्तर से जांच कर रहा है। पुलिस विभाग अपने स्तर से जांच कर रहा है। जांच में जो तथ्य आएंगे, उसी के अनुसार कार्रवाई की जाएगी आपको बता दें कि इससे पहले जिला जालंधर के अधीन पड़ते भोगपुर में भी बीते दिन छह माह की मासूम अलीजा को उसकी मां ने अपने प्रेमी के लिए उसके नाना-नानी के घर छोड़ दिया। मां के जाने के बाद अलीजा रोती रहती थी। उसका रोना उसके नाना-नानी को

.

बर्दाश्त नहीं हो रहा था। एक तो बेटी के भागने का दुख और दूसरा गरीबी के चलते बेटी की तीसरी शादी से हुई बेटी को वो संभाल नहीं पाए और उसका गला घोंट कर हत्या कर दी और उसका बैग में डाल कर टांडा हाईवे के पास पुल के नीचे फेंक दिया। यह दर्दनाक घटना जालंधर जिले के भोगपुर के गांव डल्ला में हुई। बच्ची की लाश 16 अगस्त को बरामद हुई, जबकि वारदात आठ अगस्त की बताई जा रही है। पुलिस ने बच्ची के नाना-नानी को गिरफ्तार कर दो दिन के रिमांड पर लिया है।

.