PTB News

Latest news
भक्तों की आस्था से खिलवाड़! मां वैष्णो देवी मंदिर के चढ़ावे में निकली 95% चांदी नकली, गर्लफ्रेंड ने उतरवाए बॉयफ्रेंड के कपड़े, आंखों पर बांधी पट्टी और जलाया जिंदा, जाने पूरा मामला, जालंधर : कार और एक्टिवा की हुई भीषण टक्कर, स्कूल जा रहे बच्ची हुई घायल, आरोपी गिरफ्तार, सेंट सोल्जर ग्रुप ऑफ़ इंस्टीट्यूशंस के छात्रों ने जेईई मेन 2 परीक्षा में अच्छे अंक लाकर ग्रुप का नाम... 30 जून तक सीबीएसई स्कूलों में सभी अध्यापक होंगे उपलब्धः मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू मुख्यमंत्री ने ज्वालामुखी में विद्युत मंडल और उपमंडल कार्यालय भवन के निर्माण कार्य का किया शिलान्यास... जालंधर : दिन-दहाड़े चोरों के हौसले बुलंद, गुरु नानक पुरा वेस्ट से स्पलेंडर बाइक चोरी, CCTV में कैद ह... जालंधर : 9वीं में पढ़ने वाली नाबालिग लड़की के मां बनने की ख़बर से जिला पुलिस के पैरों से खिसकी जमींन, ज... पंजाब के DSP की गोली लगने से हुई मौ/त, SP ने की घटना की पुष्टि, क्या कुछ कहा, जालंधर का चुनमुन मॉल सड़क मार्ग बना हादसों के गढ़, बस व बाइक में टक्कर के बाद व्यक्ति की हुई मौ/त, ड्र...

By-Election 2023: राजा वड़िंग ने आप के इस मंत्री को लेकर किया बड़ा खुलासा, आखिर अश्लील वीडियो में कौन?

punjab congress chief raja warring pornographic minister video bhagwant mann kejriwal expose Big News PTB Big Breaking

PTB Big Political न्यूज़ जालंधर (एडिटर-इन-चीफ) राणा हिमाचल : जालंधर लोकसभा उपचुनाव के बीच कैबिनेट मंत्री लाल चंद कटारुचक का मामला गर्मा गया है। खैहरा के बाद अब कांग्रेस प्रधान राजा वड़िंग ने मान सरकार के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। वड़िंग ने मान और केजरीवाल से पूछा- अश्लील वीडियो में पंजाब का कौन सा मंत्री है? प्रचार को लेकर मान और केजरीवाल के दौरे पहले से ही तय हैं। दोनों जालंधर आने से पहले उस मंत्री का नाम सार्वजनिक करें।

वड़िंग ने साथ ही यह भी मांग की है कि वह नेताओं का नाम बदनाम करने वाले मंत्री से तुरंत इस्तीफा लें और उसे मंत्रिमंडल से बर्खास्त करें। वड़िंग ने कहा कि कांग्रेस के विधायक सुखपाल सिंह खैहरा ने पिछले कल की वीडियो राज्यपाल बनवारी लाल पुरोहित को सौंपी हुई है। अब तक तो मुख्यमंत्री को राज्यपाल से राफ्ता कायम कर वीडियो के बारे में पता लगा लेना चाहिए कि यह किस मंत्री की है।

वैसे तो मुख्यमंत्री समेत पूरे पंजाब को मंत्री के बारे में पता चल चुका है, लेकिन नैतिक जिम्मेदारी निभाते हुए मुख्यमंत्री भगवंत मान को गवर्नर हाउस जाकर ऑफिशियल तरीके से वह वीडियो हासिल कर तुरंत प्रभाव से उस मंत्री को बर्खास्त करना चाहिए। कांग्रेस पार्टी इस मुद्दे को लेकर कोई आंदोलन छेड़े या फिर प्रदर्शन शुरू करे उससे पहले-पहले ही मुख्यमंत्री कार्रवाई करें।

पंजाब विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष प्रताप सिंह बाजवा ने मंत्री कटारुचक की अश्लील वीडियो को लेकर ट्वीट किया है कि यह आप सरकार के मंत्री पर लगे आरोप का यह मामला बहुत गंभीर है। राज्यपाल को इस मामले की निष्पक्ष जांच करवानी चाहिए और यह भी सुनिश्चित किया जाना चाहिए कि उस मंत्री का नाम भी सार्वजनिक किया जाए। जब तक इस मामले की जांच पूरी नहीं हो जाती तब तक इस दागी मंत्री को भी पद से हटाया जाए।

Latest News

Latest News