.
punjab fighting corona virus kovid commandos landed on the frontline First Chandigarh
(पढ़ें और देखें पीटीबी न्यूज़ पर)
PTB Big न्यूज़ चंडीगढ़ : पंजाब के मोहाली से इन कोविड कमांडो की शुरुआत की गई है और जल्द ही पूरे पंजाब में फ्रंट लाइन पर लड़ रहे पुलिस जवानों को इसी तरह से पर्सनल प्रोटक्शन इक्विपमेंट किट पहनाकर फील्ड में उतारा जाएगा /
..
इन को फिल्ड में उतारने का मकसद सिर्फ इतना है ताकि फ्रंट लाइन पर लड़ रहे ये जवान खुद को भी हर तरह के इंफेक्शन से बचा सकें / पंजाब के मोहाली के एसएसपी कुलदीप चहल ने मीडिया को जानकारी देते हुए बताया कि फ्रंटलाइन पर हर डिपार्टमेंट के साथ पंजाब पुलिस के जवान ही मुस्तैदी से डटे हैं /
.उन्होंने बताया कि अगर किसी भी व्यक्ति को क्वारेंटाइन करना हो या किसी पॉजिटिव केस के सामने आने के बाद उस व्यक्ति को अस्पताल पहुंचाना हो और उसके आसपास के इलाके को सील करना हो तो पंजाब पुलिस के जवानों को ये काम करना पड़ रहा है /
.इसी वजह से पंजाब पुलिस ने अपने जवानों को पर्सनल प्रोटेक्शन इक्विपमेंट्स पहनाकर पूरी तरह से फ्रंटलाइन पर उतार दिया है / कोशिश की जा रही है कि जवान भी खुद को हर तरह के इंफेक्शन से बचा सकें / आपको बता दें कि पंजाब में कोरोना क़े मरीजों कि संख्या लगातार बढ़ती ही जा रही है और इसके लिए पंजाब सरकार इस मामले में पुख्ता इंतजाम करने में लगी है /
..
हमारे फेसबुक पेज www.facebook.com/ptbnewsonline/ को लाईक करें और अपने शहर और आसपास की खबरें देखें सबसे पहले,
WhatsApp पर न्यूज़ Updates पाने के लिए हमारे WhatsApp नंबर 9592825203 को अपने Mobile में Save करके हमारे नंबर को अपने किसी ग्रुप में एड कर लें ताकि आपको, आपके पारिवारिक सदस्यों को, आपके दोस्तों को भी अपने शहर और आसपास की खबरें अपडेट न्यूज़ मिल सकें /
punjab fighting corona virus kovid commandos landed on the frontline First Chandigarh

































