.
rajoanas death sentence changed to life imprisonment Punjab
(पढ़ें और देखें पीटीबी न्यूज़ पर)
PTB Big Breaking न्यूज़ चंडीगढ़ : पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री बेअंत सिंह के कत्ल के मामले में सजा काट रहे बलवंत सिंह राजोआना की फांसी की सजा को उम्रकैद में बदल दिया गया है / इसकी जानकारी केंद्रीय ग्रह मंत्रालय ने पंजाब सरकार को दे दी है /
..
जेल विभाग के सूत्रों के अनुसार राजोआना से संबंधित फाइल मुख्यमंत्री दफ्तर को भेजी गई है / केंद्र सरकार के इस फैसले को श्री गुरु नानक देव जी के 550वें प्रकाश पर्व के मद्देनजर सिख कट्टरपंथियों के प्रति नरमी अपनाने के नजरिए से देखा जा रहा है /
..
इसके साथ ही पंजाब सरकार ने श्री गुरु नानक देव जी के 550वें प्रकाश पर्व पर बाकी कैदियों की सजाएं भी माफ की है / गृह मंत्रालय ने फैसले को लागू कराने की जिम्मेदारी चंडीगढ़ प्रशासन को सौंपी है /
..
आपको बता दें कि 31 अगस्त, 1995 को चंडीगढ़ में सिविल सचिवालय के बाहर पंजाब के तत्कालीन मुख्यमंत्री बेअंत सिंह की हत्या कर दी गई थी / उनकी कार को बम से उड़ा दिया था / इस घटना में 16 अन्य लोगों भी मारे गए थे / पंजाब पुलिस के कर्मचारी दिलावर सिंह ने मानव बम की भूमिका निभाई थी। बलवंत सिंह राजोआना ने अपने साथी के साथ इस साजिश को रचा था /
.
हमारे फेसबुक पेज www.facebook.com/ptbnewsonline/ को लाईक करें और अपने शहर और आसपास की खबरें देखें सबसे पहले,
WhatsApp पर न्यूज़ Updates पाने के लिए हमारे WhatsApp नंबर 9592825203 को अपने Mobile में Save करके हमारे नंबर को अपने किसी ग्रुप में एड कर लें ताकि आपको, आपके पारिवारिक सदस्यों को, आपके दोस्तों को भी अपने शहर और आसपास की खबरें अपडेट न्यूज़ मिल सकें /
rajoanas death sentence changed to life imprisonment Punjab

































