.
Ludhiana two khalistani terrorists including woman arrested in punjab
(पढ़ें और देखें पीटीबी न्यूज़ पर)
PTB Big Breaking न्यूज़ लुधियाना : पंजाब पुलिस ने महिला समेत 2 खालिस्तानी आतंकियों को गिरफ्तार किया है / बताया जा रहा है कि एक आतंकी को गुरदासपुर से जबकि दूसरी महिला आतंकी को लुधियाना से गिरफ्तार किया है / महिला लुधियाना में नर्स के रूप में कार्य कर रही थी और दूसरा दुबई में ड्राइवर की नौकरी कर चुका है /
..
जानकारी के मुताबिक दोनों को विदेश से टैरर फंडिंग हो रही थी। ये लोग पंजाब में दहशत फेलाने की कोशिश कर रहे थे / पुलिस ने इस साजिश का पर्दाफाश करते हुए बड़ी कामयाबी हासिल की है / पुलिस के मुताबिक दोनों ही हिंदू संगठन के नेताओं को मारने की साजिश रच रहे थे /
..
महिला की पहचान सुरिंदर कौर के रूप में हुई है और वह फरीदकोट की रहने वाली है / दूसरे आतंकी का नाम लखबीर सिंह है / वह होशियारपुर का रहने वाला है / दोनों एक-दूसरे के फेसबुक के जरिए दोस्त बने थे / अदालत में पेश करने के बाद उन्हें दो दिन के पुलिस रिमांडपर भेज दिया है /
..
.
हमारे फेसबुक पेज www.facebook.com/ptbnewsonline/ को लाईक करें और अपने शहर और आसपास की खबरें देखें सबसे पहले,
WhatsApp पर न्यूज़ Updates पाने के लिए हमारे WhatsApp नंबर 9592825203 को अपने Mobile में Save करके हमारे नंबर को अपने किसी ग्रुप में एड कर लें ताकि आपको, आपके पारिवारिक सदस्यों को, आपके दोस्तों को भी अपने शहर और आसपास की खबरें अपडेट न्यूज़ मिल सकें /
Ludhiana two khalistani terrorists including woman arrested in punjab

































