.
relief package to deal with coronavirus soon tax return time extended to june 30 2020
(पढ़ें और देखें पीटीबी न्यूज़ पर)
PTB Big Breaking न्यूज़ नई दिल्ली : कोरोना वायरस को लेकर लोगों और कारोबार जगत को राहत देने के लिए सरकार जल्द ही राहत पैकज देगी / सरकार ने सभी टैक्स संबंधी मसलों के अनुपालन के लिए समय 31 मार्च से बढ़ाकर जून अंत तक कर दिया है और आधार-पैन लिंक का समय भी बढ़ाकर 30 जून कर दिया गया है /
..
जानकारी के अनुसार वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने मंगलवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस कर कई बड़े ऐलान किए हैं जिसमें वित्त वर्ष 2018-19 के लिए इनकम टैक्स की तारीख को 31 मार्च से बढ़ाकर 30 जून तक कर दिया है / वहीं 30 जून तक होने वाली टीडीएस पेमेंट के ऊपर 18 फीसदी के बजाए अब सिर्फ 9 फीसदी ब्याज लगेगी /
.इसी के साथ विवाद से विश्वास स्कीम की तारीख 30 जून तक बढ़ाई गई है / आधार और पैन की लिकिंग की तारीख को भी 30 जून तक बढ़ाया गया है / सिक्योरिटी ट्रांजैक्शन टैक्स (STT) और कमोडिटी ट्रांजैक्शन टैक्स (CTT) की तारीख भी बढ़ाकर 30 जून कर दी गई है /
.GST रिटर्न पर लोगों को राहत दी गई है / GST रिटर्न की तारीख को बढ़ाकर 30 जून किया गया है / वहीं 5 करोड़ रुपये से कम टर्नओवर वाली कंपनी के ऊपर कोई लेट फीस नहीं ली जाएगी / निर्मला सीतारमण ने बताया कि 5 करोड़ रुपये से अधिक के टर्न ओवर वाली कंपनी को 9 फीसदी ब्याज का भुगतान करना होगा /
.कस्टम और सेंट्रल एक्साइज, विवाद से विश्वास स्कीम के तहत 30 जून 2020 तक 1.5 करोड़ की टर्न ओवर वालों से कोई ब्याज नहीं लिया जायेगा / पहले यह समय सीमा 31 मार्च थी लेकिन अब इसे 30 जून 2020 तक कर दिया गया है / वही दूसरी ओर कंपनियों को बोर्ड मीटिंग के लिए सरकार ने बड़ी राहत का ऐलान किया है / बोर्ड मीटिंग के लिए 60 दिन की राहत दी गई है /
.
हमारे फेसबुक पेज www.facebook.com/ptbnewsonline/ को लाईक करें और अपने शहर और आसपास की खबरें देखें सबसे पहले,
WhatsApp पर न्यूज़ Updates पाने के लिए हमारे WhatsApp नंबर 9592825203 को अपने Mobile में Save करके हमारे नंबर को अपने किसी ग्रुप में एड कर लें ताकि आपको, आपके पारिवारिक सदस्यों को, आपके दोस्तों को भी अपने शहर और आसपास की खबरें अपडेट न्यूज़ मिल सकें /
relief package to deal with coronavirus soon tax return time extended to june 30 2020

































