.
the person going to the shaheen bagh strike is corona stirred by the report positive
(पढ़ें और देखें पीटीबी न्यूज़ पर)
PTB Big Breaking न्यूज़ नई दिल्ली : कोरोना वायरस के संक्रमण को रोकने के लिए राजधानी दिल्ली में कर्प्यू लगा दिया गया है / इसके बाद पुलिस ने शाहीन बाग में 101 दिन से जारी धरने को खत्म करा दिया और प्रदर्शनकारियों को घर भेज दिया /
.इस बीच एक चौंकाने वाली खबर सामने आ रही है कि धरने में जाने वाले दिल्ली के जहांगीरपुरी निवासी एक व्यक्ति को कोरोना वायरस की पुष्टि हुई है, जिसका नाम तबरेज बताया जा रहा है कोरोना पॉजिटिव तबरेज शाहीन बाग के प्रोटेस्ट में भी जाता था /
.टेस्ट के बाद वो कोरोना संक्रमित पाया गया है उसके साथ उसकी मां भी कोरोना संक्रमित हो गई है / जानकारी के मुताबकि दोनों मां-बेटे 10 मार्च को दिलशाद गार्डन में सऊदी अरब से आई अपनी बहन से मिलने गए थे / वहीं से दोनों कोरोना की चपेट में आ गए /
.यह भी बताया जा रहा है कि सऊदी अरब से आई महिला से मिलने के बाद तबरेज और उसकी मां समेत कुल 5 लोगों में कोरोना की पुष्टि हुई है / आपको बता दें कि सऊदी अरब से आई उस महिला की मौत हो चुकी है /
.सबसे गंभीर बात तो यह है कि कोरोना वायरस से संक्रमित तबरेज लगातार शाहीन बाग के प्रोटेस्ट में जाया करता था / इस बीच उसने ना जाने कितने लोगों को संक्रमित किया होगा, इसका अंदाजा भी लगाना मुश्किल है /
..
हमारे फेसबुक पेज www.facebook.com/ptbnewsonline/ को लाईक करें और अपने शहर और आसपास की खबरें देखें सबसे पहले,
WhatsApp पर न्यूज़ Updates पाने के लिए हमारे WhatsApp नंबर 9592825203 को अपने Mobile में Save करके हमारे नंबर को अपने किसी ग्रुप में एड कर लें ताकि आपको, आपके पारिवारिक सदस्यों को, आपके दोस्तों को भी अपने शहर और आसपास की खबरें अपडेट न्यूज़ मिल सकें /
the person going to the shaheen bagh strike is corona stirred by the report positive

































