PTB News

Latest news
Jalandhar : बाबा मुराद शाह दरगाह से लौट रहे दंपति सहित मासूम बेटी की हुई सड़क हादसे में दर्द/नाक मौ/त बड़ा फैसला : जज बनने के लिए, 3 नहीं अब 1 साल की होगी वकालत जरूरी Punjab बंद के बीच चली गो/लियां, कारोबारी के ऑफिस के बाहर, ₹5 करोड़ न देने पर मारने की मिल रही थीं धम... पंजाब बंद : मोहाली-चंडीगढ़ के बाॅर्डर पूरी तरह से सील, राज्य के कई शहरों में दुकानें बंद, भारी पुलिस... CT Institute झगड़ा, छात्रों के दो गुटों के बीच, हॉस्टल में तोड़फोड़, कैंपस की सुरक्षा के लिए तैनात कि... डी.ए.वी. यूनिवर्सिटी की छात्रा ऊर्वी राठौर को मिला 'यूथ क्लाइमेट लीडर अवॉर्ड' राष्ट्रीय स्तर पर शानद... रायत बाहर प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी में "ड्रग्स का बढ़ता प्रकोप: महिलाओं पर पड़ता बोझ" विषय पर राष्ट्रीय... ਪੰਜਾਬੀ ਫਿਲਮ “ਬੋਲ ਭਾਵੇਂ ਨਾ ਬੋਲ” ਦੀ ਸਟਾਰ ਕਾਸਟ ਨੇ ਲਾਇਲਪੁਰ ਖ਼ਾਲਸਾ ਕਾਲਜ ਵਿਖੇ ਕੀਤੀ ਸ਼ਿਰਕਤ, ਪੰਜਾਬ ਚੰਡੀਗੜ੍ਹ ਕਾਲਜ ਟੀਚਰਜ਼ ਯੂਨੀਅਨ ਵੱਲੋਂ ਡੀਏਵੀ ਕਾਲਜ ਜਲੰਧਰ ਵਿਖੇ ਮੈਨੇਜਮੈਂਟ ਦੀ ਕੁੰਭ ਕਰਨੀ ਨੀਂਦ ਦੇ ਖਿਲਾਫ ਕ... बैंक से पैसा निकालने वाले करोड़ों ग्राहकों को दिया देश के सबसे बड़े बैंक ने बड़ा झटका

बड़ी ख़बर : खाई में गिरी टाटा सूमो, तीन लोगों की हुई मौत, 10 गंभीर रूप से हुए घायल,

road-accident-in-chamba-rakh-bindla-dhanadatata-sumo-fell-into-a-ditch-big-news-himachal-pardesh

.

.

PTB Accident न्यूज़ चंबा : हिमाचल प्रदेश के चंबा जिले में राख-बिंदला-धनाड़ा मार्ग पर गुरुवार सुबह 9:00 बजे टाटा सूमो गाड़ी दुर्घटनाग्रस्त होने से तीन लोगों की मौत हो गई है। हादसे में 10 लोग घायल हो गए हैं। हादसे के बाद चीख-पुकार मच गई। हादसा इतना भयानक था कि गाड़ी के परखच्चे उड़ गए। हादसे के समय गाड़ी में कुल 13 लोग सवार थे।

.

.

वहीं हादसे के तुरंत बाद स्थानीय लोग दौड़े-दौड़े मौके पर पहुंचे।ग्रामीणों ने तुरंत प्रशासन, पुलिस और एंबुलेंस को सूचित किया। मौके पर पहुंचे ग्रामीणों ने घायलों को उठाकर कर निजी वाहनों के जरिये मेडिकल कॉलेज चंबा पहुंचाया। चार गंभीर घायलों को टांडा मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया है। पुलिस टीम ने मौके पर पहुंच कर मामले की जांच आरंभ कर दी है।

.

.

.

पुलिस अधीक्षक चंबा अभिषेक यादव ने बताया कि हादसे में दो लोगों की मौके पर मौत हो गई है। एक ने अस्पताल में दम तोड़ दिया। गाड़ी में सवार अन्य लोग चोटिल हुए हैं, जिनका मेडिकल कॉलेज चंबा में उपचार जारी है। हादसे के कारणों का फिलहाल खुलासा नहीं हो पाया है।

.

.