PTB News

Latest news
जालंधर में दिनदिहाड़े फिर चली गोलियां, पुलिस जांच में जुटी Iran-America में समझौते की खबरों से चढ़ी शेयर मार्केट, निवेशकों ने ली राहत की सांस एचएमवी की छात्राओं ने यूनिवर्सिटी में सबसे ज़्यादा एसजीपीए हासिल किए, ਲਾਇਲਪੁਰ ਖ਼ਾਲਸਾ ਕਾਲਜ ਦੇ ਐਮ.ਐਸ.ਸੀ. ਆਈ.ਟੀ. ਸਮੈਸਟਰ ਤੀਜਾ ਦਾ ਨਤੀਜਾ ਰਿਹਾ ਸ਼ਾਨਦਾਰ, अब सरकार ने शुरू की बेसहारा बच्चों के लिए Bal Sangopan Yojana, मिलेंगे 2500 रूपये महीना अमेरिकी हमले में मृत आदित्य के शव का परिवार व गांव वाले कर रहे इंतजार, फूट-फूट कर मीडिया के सामने रो... निशानेबाजी के 'गोल्डन बॉय' जसपाल राणा ने दुनिया को कहा अलविदा, खेल जगत में शोक गोल्डन टेंपल परिसर में बेअदबी की युवक ने की कोशिश, SGPC अध्यक्ष ने लिया संज्ञान पेपर लीक और परीक्षा विवाद पर कॉकरोच पर ने किया बड़े आंदोलन का ऐलान Iran US War, Oman के निकट अमेरिकी मिसाइल हमले में हिमाचल प्रदेश के युवक की हुई मौत, क्षेत्र में शोक ...

शेयर बाजार में हफ्ते की शुरुआत में फिर हुआ कमाल, Sensex और Nifty ने भी किया कमाल,

stock-market-reached-record-level-sensex-crossed-70-thousand-for-the-first-time-nifty-also-did-wonders

.

PTB Big न्यूज़ मंबई : भारतीय शेयर लगातार तेजी से आगे बढ़ रहा है। सेंसेक्स-निफ्टी हर दिन नए रिकॉर्ड बना रहे हैं। सोमवार को कारोबारी हफ्ते की शुरुआत एक नए रिकॉर्ड से हुई है। बीएसई का 30 शेयरों का सेंसेक्स पहली बार 70,000 के पार निकल गया है। वहीं, 50 शेयरों वाले निफ्टी ने भी पहली बार 21000 का आंकड़ा पार किया है। शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स ने 70,048.90 और निफ्टी ने 21019.50 का आंकड़ा छू लिया है। हालांकि, इसके बाद दोनों ही सूचकांकों में हल्की गिरावट हुई है।

.

.

Sensex crossed 70 thousand for the first time : अंतिम समाचार मिलने तक निफ्टी 0.15 फीसदी की बढ़त के साथ 21001 और सेंसेक्स 0.20 फीसदी बढ़कर 69,956 के स्तर पर ट्रेड कर रहा है। शुरुआती कारोबार में टॉप गेनर्स की बात करें तो सेंसेक्स पर अल्ट्राटेक सीमेंट, इंडसइंड बैंक, टाटा मोटर्स, कोटक महिंद्रा बैंक और टाटा स्टील पांच सबसे ज्यादा कमाई कराने वाला शेयर दिख रहे हैं।

.

.

टाटा स्टील को छोड़कर बाकी चार शेयर 1 फीसदी से ज्यादा की बढ़त के साथ ट्रेड कर रहे हैं। वहीं, टाटा स्टील भी 0.85 फीसदी बढ़कर कारोबार कर रहा है। अभी 5 सबसे कमजोर शेयरों की बात करें तो सुबह 10:10 बजे एक्सिस बैंक, विप्रो, एशियन पेंट्स, सन फार्मा और हिन्दुस्तान यूनिलिवर सेंसेक्स पर 5 सबसे कमजोर शेयर नजर आ रहे हैं। ये शेयर 0.30 से 0.50 फीसदी की गिरावट के साथ ट्रेड कर रहे हैं।

.

.

रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया (RBI) ने पिछले सप्ताह मॉनेटिरी पॉलिसी कमिटी (MPC) की बैठक में लिए गए फैसलों की घोषणा की थी। इस दौरान आरबीआई गवर्नर शक्तिकांत दास ने वित्त वर्ष 24 के लिए भारतीय जीडीपी की वृद्धि दर के अनुमान को 6.5 फीसदी से बढ़ाकर 7 फीसदी कर दिया था। इसके अलावा अगले साल तक महंगाई के भी काफी नीचे आने का अनुमान जताया है। आरबीआई ने रेपो रेट में लगातार 5वीं बार कोई बदलाव नहीं किया था। इससे संकेत साफ हैं कि आगे भारतीय अर्थव्यवस्था और मजबूत होगी।

.

.

.